गिरेगा दिन का तापमान, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा के अधिकांश इलाकों में आज 15 अगस्त को सुबह के समय आसमान पर मानसूनी बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के कई इलाकों में कल दिन में और कुछ इलाकों में कल रात को बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 16 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में बारिश की संभावना है। सिरसा में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

HAU के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, गुरवार रात से ही पूरे प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ गई है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 16 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी।इस दौरान बीच-बीच में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट होगी, मगर रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
हरियाणा में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ द्वारा जारी ताजा चेतावनी और पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अगस्त को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार हरियाणा के 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा आज 16 जिलों में झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी।पश्चिम-दक्षिण के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है।
कुरुक्षेत्र में कल दोपहर बाद हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। जींद में कल शाम को बारिश दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
एक दिन पहले 7 जिलों में हुई बारिश शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली।
अधिकतम तापमान में गिरावट
राज्य के औसत अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सिरसा में 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 35.8 और नारनौल में 34.5°C पारा रहा। बारिश के चलते यमुनानगर में पारा गिरकर 29.5, रेवाड़ी में 30.0, गुरुग्राम में 30.6, सोनीपत व पलवल में 30.7 और झज्जर में 30.9 रिकॉर्ड किया गया। पंचकूला में अधिकतम तापमान 32.1, रोहतक में 32.2 और करनाल में 32.6 डिग्री दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरे हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। यमुनानगर में 26.0, भिवानी में 26.5, हिसार में 27.6, करनाल में 28.5, अंबाला में 29.0, रोहतक में 29.2 और नूंह में 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
#MonsoonMagic #HaryanaWeather #RainyDays #CloudySkies #WeatherUpdate #HeavyRain #NatureLovers #RainySeason #HaryanaMonsoon #SkyWatch #WeatherForecast #RainyVibes #MonsoonSeason #CloudCoverage #HaryanaRain #NaturePhotography #StaySafe #RainyMood #SeasonalChanges #HaryanaLife