मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए गांवों से पहुंचे थे लोग
सत्य खबर हरियाणा
Clash between villagers and police in Hansi : हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले जीवन कुंडू मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।हांसी SP-DSP सहित चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। महिलाएं लाठीचार्ज और पथराव से बचने के लिए दुकानों में छिप गईं। पुलिस ने हांसी शहर को पूरी तरह सील कर दिया है।

हांसी-बरवाला रोड और जींद रोड सहित शहर में प्रवेश के प्रमुख रास्तों पर पुलिस ने बड़े कंटेनर खड़े कर नाकाबंदी की। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। विरोध को देखते हुए शहर में आने-जाने वाले मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे सामान्य आवाजाही भी प्रभावित हुई।
सुरक्षा घेरे के बावजूद प्रदर्शनकारियों का एक समूह राजकीय महाविद्यालय स्थित स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के नजदीक तक पहुंच गया। यहां आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को पीछे किया।
सिसाय पुल पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक किसान का सिर फूट गया, जबकि कई घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने दो और आरोपियों विवेक (पुत्र उमेद सिंह, निवासी भाटला, हांसी) और सुमित उर्फ सूती खान (पुत्र सलीम, निवासी दयाल सिंह कॉलोनी, हांसी) को धर दबोचा। इससे पहले भानु कुमार, गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और साहिल समेत 7 आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। मामले का मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
किसान संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने पहले ही ऐलान किया था कि जीवन कुंडू मामले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्यमंत्री के हांसी कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। इसी के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार रात से ही हांसी आने वाले प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी मजबूत कर दी थी।
विरोध के ऐलान के बाद पुलिस पूरी रात सतर्क रही। शनिवार अलसुबह आसपास के गांवों में महिलाएं और ग्रामीण एकत्रित होने शुरू हो गए। सुबह होते-होते ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से सैकड़ों लोग हांसी की तरफ बढ़े। पुलिस ने कई स्थानों पर उन्हें रोकने का प्रयास किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ हांसी पहुंचे। पुलिस की नाकाबंदी के बावजूद प्रदर्शनकारियों का एक समूह राजकीय महाविद्यालय स्थित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के नजदीक तक पहुंच गया। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी कहासुनी और धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें पीछे हटाया।
#HaryanaNews #HansiClash #PoliceVsVillagers #InjuriesReported #SPInjured #DSPInjured #CommunityConflict #LawAndOrder #HaryanaPolice #LocalNews #BreakingNews #HaryanaUpdates #CivilUnrest #PublicSafety #PoliceAction #VillagerRights #HaryanaPolitics #NewsAlert #CurrentAffairs #SocialIssues