हरियाणा में अगले 4 दिन केवल बिखराव वाली बारिश, मौसम विभाग ने हरियाणा को ग्रीन जोन में रखा

Satyakhabarindia

प्रदेश में अगस्त महीने में 9% अधिक बारिश लेकिन पूरे मानसून सीजन में अब तक 18% कम बरसे बादल

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : आज 24 अगस्त के लिए प्रदेश भर में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मानसून की अक्षीय रेखा के कमजोर पड़ने से आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना बेहद कम है और प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश ही देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी और एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से 24 से 26 अगस्त तक पूरे हरियाणा को ग्रीन जोन में रखा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिले शुष्क रहे। सोनीपत में शनिवार की सुबह से बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

समाज की सच्ची प्रगति तब जब गरीब का बच्चा भी बड़े सपने देखे : नायब सैनी

करनाल में शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। करीब सवा तीन बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा और मौसम सुहाना हो गया। इससे दिनभर की गर्मी और उमस से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस पूरी तरह खत्म होने के बजाय फिर महसूस होने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी नमी और स्थानीय स्तर पर बादलों के बनने के कारण इस तरह के कम अवधि लेकिन तेज बारिश वाले दौर आगे भी देखने को मिल सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कल 24 अगस्त को दक्षिण और पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में केवल 25% या उससे कम स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, झज्जर और रोहतक जैसे पश्चिमी और मध्य जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 26 अगस्त तक पूरे हरियाणा के लिए ग्रीन जोन जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने में हरियाणा में औसत से 9% अधिक बारिश दर्ज की गई है लेकिन अगर मानसून के पूरे सीजन की बात की जाए तो हरियाणा में अब तक 18% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में बारिश की संभावना बहुत कम है ऐसे में प्रदेश में सामान्य से कम बारिश रहने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

आरोपी को स्पष्ट और पढ़ने योग्य दस्तावेज नहीं देने पर कोर्ट ने लगाई NIA को फटकार

मौसम विभाग के अनुसार कल दिन में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। हिसार में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान भिवानी में अधिकतम तापमान 37.0, सिरसा में 36.2 और नारनौल में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में अधिकतम तापमान 34.4, करनाल में 33.6, रोहतक और फरीदाबाद में 35.6, फतेहाबाद में 33.7, गुरुग्राम में 34.7, कैथल में 32.9, झज्जर में 33.9, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में 33.3, पलवल में 35.1, पंचकूला में 33.1, पानीपत में 34.1, रेवाड़ी में 34.3, चरखी दादरी में 35.8 और यमुनानगर में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मेवात के मंडोकला में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। इस दौरान अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। कल सिरसा में न्यूनतम तापमान 28.1 और चरखी दादरी में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ था।

 

हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने लिखा कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र, दीपेंद्र हुड्डा को CWC से हटाने की मांग

#HaryanaWeather #ScatteredRainfall #GreenZone #MeteorologicalDepartment #WeatherUpdate #HaryanaNews #RainForecast #ClimateWatch #WeatherAlert #HaryanaUpdates #RainyDays #WeatherConditions #StateOfHaryana #LocalWeather #WeatherReport #HaryanaLife #NatureInHaryana #HaryanaClimate #WeatherEnthusiasts #StayInformed

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top