परिवहन मंत्री ने नहीं निभाया वायदा, कर्मचारियों में गुस्सा, 5 को हड़ताल

Satyakhabarindia

2016 के चालकों को स्थायी करने, वर्ष 2018 के कर्मशाला कर्मचारियों को पदोन्नति देने, एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

सत्य खबर हरियाणा

Employees Strike : प्रदेश में सफाई कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर हैं। बिजली कर्मचारियों ने भी हड़ताल का नोटिस दिया था, लेकिन सरकार ने 2 महीने में उनकी मांगों के समर्थन में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को रोकने का काम किया। इससे पहले प्रदेश के पटवारी भी सड़क पर आ चुके हैं। अब हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने 5 सितंबर को हरियाणा रोडवेज के पहिए जाम करने की चेतावनी दी है।

आज 16 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले कल पूरे प्रदेश में रोडवेज डिपो में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद डिपो महाप्रबंधकों के माध्यम से परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द वार्ता कर मांगों का समाधान नहीं किया तो 5 सितंबर को प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारी पूर्ण हड़ताल करेंगे।

हरियाणा में सफाई कर्मचारी की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी, मंगलवार तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि 25 जुलाई को कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया था। उस दौरान मंत्री ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए 15 दिन के भीतर औपचारिक वार्ता बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद बैठक को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी डिपो में 13 अगस्त को दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया है। कर्मचारियों की मांग है कि खाली पड़े चालकों, परिचालकों, हेल्परों और मैकेनिकों के पद स्थायी भर्ती से भरे जाएं। चालकों और परिचालकों के पे-ग्रेड में बढ़ोतरी, परिचालकों को तीन विशेष वेतन वृद्धियां तथा जोखिम भत्ता दिया जाए।

कर्मचारियों ने वर्ष 2016 के चालकों को स्थायी करने, वर्ष 2018 के कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने तथा एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था बंद करने और रोके गए अर्जित अवकाश बहाल करने की मांग की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सभी 23 जिलों में फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी आमजन को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 5 सितंबर को प्रदेशभर में बसों के पहिए थम सकते हैं।

#HaryanaTransport #TransportMinister #EmployeeStrike #HaryanaNews #PublicTransport #WorkersRights #StrikeAction #EmployeeProtest #GovernmentAccountability #HaryanaEmployees #TransportIssues #LaborUnion #StrikeOn5th #PromisesMadePromisesKept #HaryanaPolitics #TransportReform #WorkersSolidarity #EmployeeVoices #HaryanaUpdates #CivicEngagement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top