सत्य खबर, करनाल।
Honor ceremony of Haryana’s Asian Games winning players: These players including Neeraj Chopra did not attend
हरियाणा के करनाल में आज एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। CM ने 81 करोड़ की इनामी राशि खिलाड़ियों को दी। कार्यक्रम में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत 22 खिलाड़ी नहीं पहुंचे। इस पर असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP इस कार्यक्रम को लेकर राजनीति करना चाह रही थी।
गोगी ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि खिलाड़ी सरकार की खेल नीतियों से खुश नहीं है। इसका परिचय आज करनाल में सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में न पहुंचकर खिलाड़ियों ने दे दिया है और उन्होंने CM को इस लायक भी नहीं समझा कि वो उनसे सम्मान लें। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा गया कि कार्यक्रम में 22 खिलाड़ी किसी कारण वश नहीं पहुंच पाए है। उनके परिवार के लोग कार्यक्रम में आए है।
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह करीब साढ़े 9 बजे ही इस कार्यक्रम में पहुंचे गए थे। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी पहुंचना था, लेकिन वह किसी कारण वश कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जुड़े और खिलाड़ियों को बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने हरियाणा में 15 खेलो इंडिया सेंटरों को खोलने की मंजूरी भी दी। जिनमें से आज 10 सेंटरों का उद्घाटन CM द्वारा कार्यक्रम में पहुंचने पर किया। अन्य पांच सेंटर भी आने वाले एक वर्ष से पहले ही खोल दिए जाएंगे।
CM ने अनुराग ठाकुर से हरियाणा के अन्य 7 जिलों भी खेलो इंडिया सेंटर खोलने की मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा के प्रत्येक जिले के खिलाड़ी खेलो इंडिया गेम्स के लिए तैयार हो सकें और खेलों में अपना भविष्य सुनिश्चित कर सकें।
इन जिलों को मिली खेलो इंडिया सेंटर की सौगात
CM ने बताया कि पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद और पलवल में केंद्रों का उद्घाटन हो चुका है। हिसार, सिरसा, सोनीपत और करनाल में जल्द ही सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों को बढ़ाने के लिए 5 लाख रुपए की भी स्वीकृति मिली है।
ये खिलाड़ी पहुंचे कार्यक्रम में
कार्यक्रम में कांस्य पदक विजेता कुल 13 खिलाड़ी पहुंचे। जिनमें युमनानगर निवासी रोइंग के खिलाड़ी परमिंदर सिंह, सोनीपत निवासी सीमा पूनिया एथलेटिक्स खिलाड़ी, सिरसा निवासी भजन कौर तीरंदाजी खिलाड़ी, करनाल निवासी अनीश भनवाला शूटिंग खिलाड़ी, फरीदाबाद निवासी अदर्श सिंह शूटिंग खिलाड़ी, फरीदाबाद निवासी प्रिती लंबा एथलेटिक्स खिलाड़ी, हिसार निवासी नरेन्द्र बेरवाल कुश्ती खिलाड़ी, रोहतक निवासी प्रवीन हुड्डा बॉक्सिंग खिलाड़ी, भिवानी निवासी प्रीति पंवार बॉक्सिंग खिलाड़ी, सिरसा निवासी किरन बिश्नोई कुश्ती खिलाड़ी, झज्जर निवासी अमन सहरावत कुश्ती खिलाड़ी, सोनीपत निवासी सोनम मलिक कुश्ती खिलाड़ी, सोनीपत निवासी सुनील पंवार कुश्ती खिलाड़ी मौजूद रहे। जबकि सिल्वर मेडल विजेता एक ही सोनीपत निवासी दीपक पूनिया कुश्ती खिलाड़ी पहुंचे।
8 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी पहुंचे कार्यक्रम में
वहीं कार्यक्रम में 8 गोल्ड विजेता खिलाड़ी पहुंचे। इनमें हिसार निवासी संजय कुमार हॉकी खिलाड़ी, सोनीपत निवासी अभिषेक हॉकी खिलाड़ी, पानीपत निवासी रितु नेगी कबड्डी खिलाड़ी, झज्जर निवासी प्रियंका कबड्डी खिलाड़ी, जींद निवासी पूजा काजल कबड्डी खिलाड़ी, सोनीपत निवासी पूजा नरवाल कबड्डा खिलाड़ी, भिवानी निवासी नवीन कुमार कबड्डी खिलाड़ी और सोनीपत निवासी सुजीत कुमार कबड्डी खिलाड़ी पहुंचे। इन सभी खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए की राशि से सम्मानित किया गया।
also read: MP: अखिलेश यादव बोले- कांग्रेस धोखेबाज है
ये खिलाड़ी नहीं पहुंचे कार्यक्रम में
कार्यक्रम में गोल्ड मेडल विजेता पानीपत निवासी नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो खिलाड़ी, नितिन नरवाल पानीपत निवासी कबड्डी खिलाड़ी, अंबाला निवासी सरबजोत सिंह शूटिंग खिलाड़ी, सोनीपत निवासी सुमित हॉकी खिलाड़ी, रोहतक निवासी शेफाली वर्मा क्रिकेट खिलाड़ी, झज्जर निवासी पलक हॉकी खिलाड़ी, फरीदाबाद निवासी रिंदम संगवान शूटिंग खिलाड़ी, सोनीपत निवासी प्रवेश कबड्डी खिलाड़ी, सोनीपत निवासी सुनील कुमार कबड्डी खिलाड़ी, फरीदाबाद निवासी शिवा नरवाल शूटिंग खिलाड़ी व झज्जर निवासी शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
वहीं कांस्य पदक विजेता सिरसा निवासी सविता हॉकी खिलाड़ी, सोनीपत निवासी मोनिका हॉकी खिलाड़ी, हिसार निवासी दीपिका हॉकी खिलाड़ी, कुरुक्षेत्र निवासी रमिता शूटिंग खिलाड़ी, हिसार निवासी उदीता हॉकी खिलाड़ी, सोनीपत निवासी नेहा हॉकी खिलाड़ी, हिसार निवासी सोनिका हॉकी खिलाड़ी, हिसार निवासी अंतिम पंघाल कुश्ती खिलाड़ी, सोनीपत निवासी निशा हॉकी खिलाड़ी व कुरुक्षेत्र निवासी नवनीत कौर हॉकी खिलाड़ी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
Honor ceremony of Haryana’s Asian Games winning players: These players including Neeraj Chopra did not attend