Husband sets himself on fire
सत्य खबर, चंडीगढ़ । पंचकूला में पत्नी के साथ हुए विवाद में एक व्यक्ति ने थाना पिंजौर के बाहर पहुंच कर खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसे झुलसी हालत में पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। उसने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Husband sets himself on fire
Also check these links:
साइबर सिटी में दीपावली की रात आग ने जमकर तांडव मचाया
भाई दूज कब है क्या है तिलक कराने का शुभ मुहूर्त, जानिए इस खबर में
हो गया व्हाट्सएप चालू, 2 घंटे रहा था बाधित
दिवाली की रात को वडोदरा में हिंसक झड़प, पुलिस को भी बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार गांव धमाला का शशि भूषण दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस थाना पिंजौर में पहुंचा था। शशि भूषण और उसकी पत्नी संध्या का आपस में विवाद चल रहा है। उनका केस कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस थाना पिंजौर में उसकी पत्नी संध्या ने सोमवार सुबह उसके खिलाफ गाली गलौज करने की शिकायत दी हुई थी। दोनों पति-पत्नी को पिंजौर थाना में बुलवाया हुआ था।Husband sets himself on fire
थाना में बातचीत के दौरान पति पत्नी का वहां पर भी विवाद हो गया। इसके बाद शशि भूषण वहां से उठकर चला गया।थाना के गेट के बाहर आकर उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। शशि भूषण ने बताया कि उसने भी थाने में शिकायत दी थी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। फिलहाल घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
Aluminium recycling product development Scrap aluminium insurance Metal waste collection solutions