सत्य खबर, नई दिल्ली ।
ISRO chandrayaan-3 launch update
भारत आज अपना चंद्रयान-3 प्रक्षेपित करने वाला है. अगर लॉन्च सफल रहता है तो भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने वाले दूसरे देशाें में अमेरिका, सोवियत संघ, चीन और इजराइल का नाम शामिल है. इजराइल को छोड़कर ये सभी देश चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहे. अगर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करता है तो भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा.
also read: हरियाणा में एक ट्रक ने ले ली 3 कांवड़ियों की जान
पूरे देश की उम्मीदें लेकर भारत का चंद्रयान-3 आज दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा. जुलाई 2019 में अपने आखिरी चंद्रमा मिशन के विफल होने के बाद, इसरो चार साल बाद इसका दोबारा प्रयास कर रहा है. पहली बार, भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जहां पानी के अणु पाए गए हैं. साल 2008 में भारत के पहले चंद्रमा मिशन के दौरान की गई इस खोज ने दुनिया को चौंका दिया था.
ISRO chandrayaan-3 launch update