Haryana Air force school Bharti: हरियाणा एयरफोर्स स्कूल में नौकरी करने का अच्छा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, करें आवेदन

Satyakhabarindia

Haryana Air force school Bharti: अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपको बता दें कि एयरफोर्स स्कूल सिरसा ने पीआरटी टीजीटी और एनटीटी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। जो भी व्यक्ति इन पदों के लिए आवेदन भेजना चाहता है, वह अपना आवेदन ऑफलाइन मोड के माध्यम से भेज सकता है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है, वह अपना आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकता है।

खबर में आगे आपको पदों से जुड़ी सारी जानकारी जैसे आवेदन का तरीका, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि आदि दी गई है, इसलिए आपसे अनुरोध है कि खबर को पूरा पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 27 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2025

शिक्षा योग्यता
नर्सरी प्रशिक्षित शिक्षक: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एनटीटी डिप्लोमा धारक होना चाहिए।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग में समायोजन अंतिम परिणाम के समय ही संभव : हिम्मत सिंह

प्राइमरी टीचर: इन पदों के लिए आवेदक को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और डी.एल.एड/बी.एड पास होना चाहिए।

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर: इन पदों के लिए आवेदक के पास संगीत में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 50 वर्ष

PST के परिणाम के लिए आपको नहीं करना होगा इंतजार, दौड़ पूरी करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर

रिक्तियों का विवरण
पीआरटी: 04
टीजीटी: 01
एनटीटी: 02
आवेदन कैसे करें
इन पदों के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन भेजना होगा।

सबसे पहले दिए गए लिंक से अपना आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

आवेदन पत्र में पूरी जानकारी भरें और आवेदन पत्र के साथ संबंधित दस्तावेज संलग्न करें।
आवेदन वाले लिफाफे पर “……..के पद के लिए आवेदन” लिखें।

भरे हुए आवेदन पत्र को डाक के माध्यम से “एयर फोर्स स्टेशन सिरसा हरियाणा 125055” पते पर भेजें।

अगर आप ईमेल से आवेदन भेजना चाहते हैं तो अपने आवेदन पत्र और सभी जरूरी दस्तावेजों की एक पीडीएफ बना लें।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार खत्म, 13 और 14 जून को होगी परीक्षा

अब इस पीडीएफ को दिए गए ईमेल आईडी airforceschoolsirsa@yahoo.in पर भेज दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top