ताजा समाचार

हरियाणा में एक सप्ताह रहेगा कसुता जाढा, जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर, चंडीगढ़।         

हरियाणा में अभी कड़ाके की ठंड से राहत के कोई आसार नहीं हैं। लगातार 7 दिन तक ठंड रात व दिन दोनों ही समय सताने वाली है। मौसम विभाग ने 4 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में घने कोहरे के साथ ही शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया है।

अन्य 10 जिले पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी के लोगों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को एहतियात से रहने की सलाह दी है। सबसे अहम बात यह है कि राज्य में अभी तक 22 दिन बेहद सर्द रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। ऐसे में अभी हालात और खराब होने के आसार बने हुए हैं।

हरियाणा में पिछले 22 दिन से बेहद सर्द दिन दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 15 दिन से राज्य में घन से अतिघना कोहरा छाया हुआ है। सूबे के अधिकांश जिलों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास दर्ज की गई। हरियाणा में अधिकतर जिले सर्द दिन दर्ज किए गए। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद की स्थिति आकलन किया जा रहा है। इस बारे में बुधवार को ही जानकारी मिल सकेगी।

Shubman Gill: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में क्या बदलेगा भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य
Shubman Gill: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में क्या बदलेगा भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्द दिन की अवधि बढ़ी है। आमतौर पर जनवरी के पहले हफ्ते तक सर्द दिन दर्ज किए जाते रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि इस समय कोहरे की मोटी चादर है। इस वजह से सर्द दिन दर्ज किए जा रहे हैं। कोहरा छंटने के बाद ही राहत मिल सकती है।

सर्दियों में उत्तर भारत के क्षेत्र में कोहरा आना एक सामान्य घटना है, क्योंकि कोहरे के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वातावरण में तापमान कम है, हवा की गति भी काफी कम है, नमी के साथ काफी मात्रा में एरोसोल मौजूद हैंl

पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं हो पा रहे। इससे भी मौसम की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। हरियाणा में पिछले 46 दिन से सूखा पड़ा है। बीते एक दिसंबर को बारिश दर्ज की गई थी। फिलहाल अगले एक हफ्ते भी बारिश की संभावना नहीं है। हरियाणा को सर्दी के सितम से फिलहाल राहत के आसार नहीं है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि इस पूरे हफ्ते कड़ाके की ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं होगी। जितने अभी तापमान दर्ज किए जा रहे हैं, उसमें कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा।

Punjab News: AAP विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी! क्या आम आदमी पार्टी के लिए यह गिरफ्तारी बनेगी सिरदर्द
Punjab News: AAP विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी! क्या आम आदमी पार्टी के लिए यह गिरफ्तारी बनेगी सिरदर्द

 

Back to top button