गीता के श्लोक का धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी : नायब सैनी 2 दिसंबर को स्कूलों की छुट्टी
गीता के श्लोक का धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी : नायब सैनी 2 दिसंबर को स्कूलों की छुट्टी

Satya Khabar,Jind
CM Haryana Nayab Saini ने कहा है कि जो लोग गीता का पाठ करते हैं वह काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से ऊपर उठ जाते हैं। गीता का हर श्लोक हमें जीवन जीने की नई प्रेरणा देता है और इसका संदेश नए केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है। मुख्यमंत्री आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के मुख्य समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संबोधित कर रहे थे। गीता जयंती समारोह आज समाप्त हो रहा है और अभी 5 दिन यहां पर शिल्प मेला चलेगा। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में बाबा रामदेव और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। आज कार्यक्रम के दौरान केशव पार्क में 21000 विद्यार्थियों ने गीता के श्लोक का एक साथ उच्चारण करने का काम किया। इस कार्यक्रम वैश्विक गीता पाठ में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एक साथ गीता पाठ से पूरी धर्मनगरी गीतामयी हो उठी। सुबह से ही गीता के श्लोक गूंजने लगे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र से श्री कृष्ण जी ने सर्व मानव जाति के लिए गीता का उपदेश दिया था। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गीता के पाठ के नए केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक अर्थ भी हैं। उन्होंने कहा कि गीता वेदों और उपनिषदों की मित्रों व श्लोक के उच्चारण से जो तरंगे पैदा होती हैं उनसे प्राणियों को एक नई ऊर्जा मिलती है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आह्वान किया कि हमें गीता को अपने जीवन में धारण करना होगा। गीता ही जीवन है और इसी में हमारे सरल जीवन की राह है। गीता में हर समस्या का समाधान है। वर्तमान हालात में गीता की प्रासंगिता और भी बढ़ जाती है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2016 से गीता जयंती महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महाभारत अनुभव केंद्र का भी इसी साल लोकार्पण किया है और उन्होंने कल अपने मन की बात कार्यक्रम में महाभारत अनुभव केंद्र में महाभारत को दर्शाने वाले स्पेशल शो का विशेष उल्लेख किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गीता स्थली ज्योतिसर पहुंचे। यहां पहुंच कर मुख्यमंत्री ने पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और हवन यज्ञ में आहुति डाली।
वैश्विक गीता पाठ के दौरान स्कूली बच्चों में खास उत्साह बना रहा। विशेष वर्दी में पहुंचे बच्चे गीता पाठ में भागीदारी कर गदगद दिखाई दिए। वहीं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने गीता की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारा जीवन गीता के बिना बेकार है। गीता को धारण कर हम बड़ी से बड़ी मुश्किल भी पार कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के स्कूलों में मंगलवार 2 दिसंबर को छुट्टी करने की घोषणा की है।