गौतस्करी के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार  

Satyakhabarindia

गौतस्करी के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार  

गौतस्करी के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार  

केंद्र सरकार छात्रों को नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी को बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचल रही है : अभय चौटाला

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी को पहचान मेवात के फिरोजपुर नमक निवासी राहुल के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 28 सितम्बर को पिकअप गाडी में गायों को बेरहमी से बांध कर भाग रहे गौतस्करों का थाना पुलिस ने बजरंग दल के सहयोग से रास्ता रोककर एक गौतस्कर को काबू करके गिरफ्तार कर लिया था तथा उनकी एक पिकअप गाडी को कब्जे में लेकर दो गायों को मुक्त कराया था।

मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी राहुल पुत्र रघुबीर निवासी फिरोजपुर नमक जिला मेवात को गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिले में गौतस्कारों  का कितना आतंक है ये पिछले कुछ दिनों में आपने देखा भी होगा . लेकिन हैरान करने वाली बात ये है की गौ तस्करों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है .. जो गौ तस्करी के चलते किसी भी वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते ..

प्रदेशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक पर संसद में चर्चा, दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top