ताजा समाचार

Corona Update: आज 114 मरीज ठीक हुए , 36 नए मरीज मिले

Satyakhabarindia

Corona Update: आज 114 मरीज ठीक हुए , 36 नए मरीज मिले

बैंक घोटाले की जांच का दायरा बढ़कर आय स्त्रोत से अधिक संपत्ति तक जाने की संभावना

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 10 दिसंबर 2020
रेवाड़ी, 10 दिसंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 131807 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10959 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 10674 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 66 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 219 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 113734 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 7114 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

जुलाई और अगस्त में ‘मेरी विकसित विधानसभा अभियान’ के अंतर्गत विधायक करेंगे सीधे जनता से संवाद

जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 219 एक्टिव केस हैं, इनमें 43 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 176 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 36 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 9 रेवाडी शहर, 5 धारूहेडा, 3-3 बावल, गुरावडा व लूखी, 2-2 लाला, करावरा, महलावास तथा एक-एक केस कोसली, पाल्हावास, जाटूसाना, खिजूरी, भाडावास, बासदूधा व बधराना से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 114 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 65 रेवाडी शहर, 23 धारूहेडा, 14 बावल, 7 कोसली, 2-2 रालियावास व भाडावास तथा एक गोकलगढ से संबंधित हैं।

हरियाणा में आज दोहरा मौसम, 10 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट, 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button