ताजा समाचार

नए वर्ष का सेलिब्रेशन पड़ा महंगा, तीन विदेशी नागरिकों की मौत

नए वर्ष का सेलिब्रेशन पड़ा महंगा, तीन विदेशी नागरिकों की मौत

Satyakhabarindia

हरियाणा के रोहतक में 3 विदेशी नागरिकों की दम घुटने से मौत हो गई। तीनों ने बुधवार की देर रात तक न्यू ईयर पर शराब पार्टी की थी। मृतकों में से एक का जन्मदिन भी था। पार्टी के बाद तीनों कमरे में सो गए थे लेकिन सुबह नहीं उठे। गुरुवार की दोपहर बाद तक तीनों नहीं उठे तो फार्म हाउस में रहने वाले अन्य लोगों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद लोगों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। तीनों युवक कमरे में बेसुध पड़े थे। तुरंत ही तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शवों को पीजीआई भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक नेपाल के रहने वाले थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों ने रात में सोने से पहले कोयले की अंगीठी जलाई थी। संभवत: इसी से तीनों की दम घुटने से मौत हुई है।

मृतकों की पहचान कमल, राज और संतोष के रूप में हुई, जिनकी उम्र 20 से 22 साल के करीब है। तीनों नेपाल के रहने वाले है। ये तीनों कच्चा चमारिया रोड पटाखा फैक्ट्री के पास नरेंद्र निवासी सेक्टर 34 के फौजी फार्म हाउस पर खाना बनाने का काम करते थे।
फौजी फार्म हाउस पर नए साल का जश्न देर रात तक चला। नरेंद्र अपने दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा था। रात को पार्टी खत्म करने के बाद अपने घर चला गया। वहीं, उसके दोस्त भी अपने-अपने घरों की तरफ रात को ही चले गए। इसके बाद तीनों नेपाली युवक ही फार्म पर थे।

हरियाणा के इंटरनैशनल गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका में हत्या का दावा

नेपाली युवकों में से एक युवक का जन्मदिन था, जिसके कारण नए साल की पार्टी खत्म होने के बाद तीनों ने बाद में अपनी अलग पार्टी की। सभी रात को खाना खाने के बाद कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। पुलिस का कहना है कि तीनों की ही दम घुटने के कारण मौत हुई।

पुलिस मामले में कर रही जांच DSP गुलाब सिंह ने बताया कि उन्हें तीन लोगों के मरने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं मौके पर FSL एक्सपर्ट टीम भी पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया, जिनका कल यानी शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

‘क्या आपने अपने मुंह को सिलाई करवा दी है, जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button