पुलिस में पब्लिक डीलिंग सबसे महत्वपूर्ण, जिन्हें ठीक से पेश आने में परेशानी है उन्हें पब्लिक डीलिंग वाली जगह से विदा करें ओ.पी. सिंह ने एक्स हैंडल पर दी बड़ी सलाह
पुलिस में पब्लिक डीलिंग सबसे महत्वपूर्ण, जिन्हें ठीक से पेश आने में परेशानी है उन्हें पब्लिक डीलिंग वाली जगह से विदा करें ओ.पी. सिंह ने एक्स हैंडल पर दी बड़ी सलाह

DGP Haryana : हरियाणा पुलिस के कार्यवाहक महानिदेशक ओ.पी. सिंह अपने सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिवेट रहते हैं और अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।
ओ.पी. सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर कहा है, पुलिस में सबसे जरूरी है सुनना। तभी तो कुछ समझ में आयेगा, कुछ किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा, कायदे से किसी पीड़ित व्यक्ति को थाने से ऊपर आना ही नहीं चाहिए। अगर ऐसा होता है तो उसे वापस उन्हीं को परोसने का कोई मतलब नहीं है। उपहास करेंगे कि आ गए? पता चल गया असली पॉवर किसके पास है? पानी तो इसी पूल के नीचे से गुजरेगा, इत्यादि-इत्यादि।
डीजीपी ने लिखा, जिनके पास ताकत होती है, उन्हें बड़ी कॉमेडी सूझती है। मैं जिला पुलिस प्रमुख से वीडियो कांफ्रेंस से उनकी बात करा देता हूं इस हिदायत के साथ कि इनकी बात को स्वयं देख लें और जो ठीक लगे सो कर दें। किसी सूरत में फिर से नीचे ‘मार्क’ ना करें।
डीजीपी का मानना है, पब्लिक डीलिंग एक हुनर है। SHO और चौकी इंचार्ज को सिखायें। जिन्हें ठीक से पेश आने में परेशानी है उन्हें पब्लिक डीलिंग वाले जगह से फौरन विदा करें।
हरियाणा के कार्यवाहक डीजीपी ओ.पी. सिंह का यह बयान वास्तव में उन लोगों के लिए है जो थाने या चौकी में इंचार्ज लगे हुए हैं और खुद को बड़ा आदमी मानते हैं। उनके इस बयान का यह भी अर्थ लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में हरियाणा के थाने और चौकियों में इंचार्जों के तबादले हो सकते हैं।