कोरोना अपडेट : आज 57 नए मरीज मिले , 40 ठीक हुए

Satyakhabarindia

कोरोना अपडेट : आज 57 नए मरीज मिले , 40 ठीक हुए

मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 12 अगस्त 2020

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 29055 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2354 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1987 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 14 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 353 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 26331 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 370 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

देश व प्रदेश की राजनीति बदल रही है, आज सरकार का मतलब सत्ता नहीं सेवा : नायब सैनी

कोरोना अपडेट : आज 57 नए मरीज मिले , 40 ठीक हुए
जिलाभर में 35 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 353 एक्टिव केस हैं, इनमें 32 विभिन्न अस्पतालों में व 39 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 282 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 57 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 32 रेवाड़ी शहर, 6 बावल, 4 कोसली, 3-3 धारूहेड़ा व बालधन कलां, 2-2 शहबाजपुर खालसा व गुगोढ तथा एक-एक जलियावास, बलवाड़ी, मैंदोला, आसलवास व लिसान से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 40 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 25 रेवाड़ी शहर, 12 धारूहेड़ा तथा एक – एक बावल, बेरली कलां व बिठवाना से संबंधित हैं।

SIR में सबसे ज्यादा वोट गुरुग्राम और फरीदाबाद में कटे, प्रतिशत के हिसाब से गुरुग्राम टॉप पर, वोट सबसे ज्यादा फरीदाबाद में कटे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top