ताजा समाचार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी, शीत लहर से मिली राहत अगले 4 दिन तक हरियाणा में बारिश की संभावना फिर बढ़ेगी ठंड

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी, शीत लहर से मिली राहत अगले 4 दिन तक हरियाणा में बारिश की संभावना फिर बढ़ेगी ठंड

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : प्रदेश के लोगों को पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत लहर से कुछ राहत मिली है। दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा दर्ज किया गया है और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम एकदम साफ है। कोहरा नहीं होने के कारण लोगों की दिक्कत कम हुई है। प्रदेश में वायु गुणवत्ता लगातार खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी तक मौसम इसी प्रकार से परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के बाद मौसम एक बार फिर ठंडा होगा।
फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, हिसार, सिरसा, करनाल, कैथल, जींद, महेंद्रगढ़ (नारनौल), पलवल और यमुनानगर में कोहरे की चादर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला था लेकिन आज काफी स्थानों पर मौसम एकदम साफ बना हुआ है। कुछ इलाकों में गहरी धुंध देखी जा रही है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार अब कुछ दिनों में हरियाणा के कई क्षेत्रों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। IMD चंडीगढ़ की मानें तो कल यानी 17 जनवरी को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है, जबकि सबसे कम नारनौल जिले में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में आज सुबह का तापमान कई जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हरियाणा में वायु गुणवत्ता

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

प्रदेश का औसत AQI लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। आज सुबह 6:40 बजे यह 447 दर्ज किया गया जो कल के मुकाबले कुछ कम है। कल प्रदेश की वायु गुणवत्ता जनवरी महीने में अब तक की सबसे खराब दर्ज की गई है। कल का हरियाणा का पूरे दिन का औसत AQI 474 दर्ज किया गया है। इस महीने में यह दूसरा मौका है जब AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। इससे पहले 13 जनवरी को यह 451 दर्ज किया गया था। इस महीने में 2 जनवरी को सबसे साफ हवा दर्ज की गई थी। तब हरियाणा का AQI 201 दर्ज किया गया था। आज सुबह प्रदेश के गांव जाटल और खोर देश के सबसे प्रदूषित टॉप 10 इलाकों में पांचवें और छठे स्थान पर थे। सोनीपत का AQI 682 दर्ज किया गया और वह आठवें स्थान पर था। प्रदेश के बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, समालखा, सोहना, सोनीपत में हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है। इस दौरान सिरसा, नारनौल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, यमुनानगर, फतेहाबाद, धारूहेड़ा में हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी। प्रदेश के अंबाला और पंचकूला में AQI 200 से कम दर्ज किया गया है। यहां पर हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई।

मौसम का पूर्वानुमान

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 जनवरी रात को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, इससे मौसम में बदलाव हो सकता है। जबकि आज 18 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन 19 जनवरी के बाद भी राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। वहीं 20 जनवरी मौसम थोड़ा और स्पष्ट रहेगा, साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मगर कोल्ड वेव जारी रहेगी। 21 जनवरी के दिन का मौसम हल्का बादल-धूप वाला रहेगा। इसी तरह 22 जनवरी अपेक्षित मौसम में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दिन हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं भी बन सकती हैं।

चोरी के आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला ASI और कॉन्स्टेबल घायल घटना
चोरी के आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला ASI और कॉन्स्टेबल घायल घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button