ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में 4 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मनाई गई होली

टी-20 वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत पर हरियाणा में जश्न का माहौल

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

इनेलो का बड़ा दावा, 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होने थे, खर्च हुआ जीरो

T-20 World Cup : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार लगातार जीत हासिल की है। भारत की जीत पूरे देश समेत हरियाणा में जश्न का माहौल है। जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा तो क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। पानीपत, झज्जर, करनाल और फतेहाबाद में लोगों ने जमकर जश्न मनाया।


हरियाणा के कोने-कोने में जीत का जुनून सिर चढ़कर बोला। अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में जैसे ही अंतिम विकेट गिरा, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कैथल, फतेहाबाद और जींद के मुख्य चौराहों पर भारी भीड़ जमा हो गई, जहां युवाओं ने ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा डाला। औद्योगिक नगरी गुरुग्राम और फरीदाबाद की गगनचुंबी इमारतों से लेकर हिसार और रोहतक की गलियों तक, हर तरफ बम-पटाखे फूटने की आवाजें गूंजती रहीं। सुहावनी रात में खेल प्रेमियों ने आधी रात को ही हलवाइयों की दुकानें खुलवाकर मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को गले लगाकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

मुख्यमंत्री की जींद रैली में महिलाओं की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय


भारत की ऐतिहासिक जीत पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। क्रिकेट प्रेमी शाम से ही भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए टीवी से सटे नजर आए।
अभिषेक शर्मा ने जैसे ही आखिरी विकेट लिया तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लगातार दूसरी बार भारत विश्व कप विजेता बना है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व विजेता बना और एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
इससे पूरे भारतवश के लोगों में ख़ुशी की लहर है। जींद शहर निवासी रामगोपाल ने कहा कि भारत की जीत पर 140 करोड़ लोग ख़ुशी हैं। वहीं रोहतक के बेरी साल्हावास, लडायन गांव में भी लोगों ने भारत की जीत पर ख़ुशी जताई।


फतेहाबाद के रतिया में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न बनाया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दर्शकों का जोश बढ़ता गया और पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। मैच का विश्लेषण करते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया जिसमें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार पारियों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वहीं, न्यूजीलैंड की बैटिंग के दौरान जैसे ही न्यूजीलैंड का विकेट गिरता क्रिकेट प्रेमी स्क्रीन के आगे आकर झूमने लगते। मैच देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी अजय ठक्कर, रिकी मोंगा, केतन मेहता और कमल अरोड़ा ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज जिस तरह से भारत ने मैच खेला उससे मैच की शुरुआत से ही लग गया था कि भारत मैच जीतेगा खेल प्रेमी कमल अरोड़ा ने कहा कि आज भारत की जीत पर होली-दीवाली जैसा त्योहार लग रहा है।

35 करोड़ की ट्रांजैक्शन में पांच लाख रुपए भी नहीं मिले स्वाति तोमर को

#HaryanaCelebrations #WorldT20Victory #IndiaWins #CricketFever #T20Champions #JoyInHaryana #HistoricWin #CricketCelebration #IndiasPride #SportsVictory #CelebratingChampions #CricketLovers #VictoryDance #HaryanaProud #CricketFans #IndiaCricket #EpicCelebration #JoyfulMoments #WeAreTheChampions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button