ताजा समाचारनौकरियां

मुख्यमंत्री ने संत नामदेव जयंती समारोह में खोला खजाने का पिटारा ‘संत महान योजना’ के अंतर्गत मनाई गई सरकारी स्तर पर नामदेव जयंती

मुख्यमंत्री ने संत नामदेव जयंती समारोह में खोला खजाने का पिटारा 'संत महान योजना' के अंतर्गत मनाई गई सरकारी स्तर पर नामदेव जयंती

Satyakhabarindia

SATYA KHABAR, PANCHKULA

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित संत नामदेव जयंती समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी उनके साथ थे। समारोह का आयोजन ‘संत महान योजना’ के तहत किया गया, जिसके अंतर्गत राज्य स्तरीय सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सीएम ने संत नामदेव के समानता और मेहनत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत नामदेव ने समाज को मेहनत, ईमानदारी और भक्ति से जीवन जीने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं, जो गुरुग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं, मानव को मानव से जोड़ने का काम करती हैं। सीएम ने कहा कि संत नामदेव ने बताया कि सच्चा धर्म वही है जो समाज में समानता लाए। हमारी सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए अंत्योदय के सिद्धांत को लागू कर रही है। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन को अपनाते हुए गरीबों और पिछड़ों को बराबरी का दर्जा देने के लिए कई योजनाएं शुरू करने की बात कही।

 

सीएम ने बताया कि विश्वकर्मा कौशल योजना के तहत

अब तक 30,555 शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये के लोन की व्यवस्था की गई है और प्रशिक्षित शिल्पकारों को आधुनिक टूल किट प्रदान किए गए हैं। सेवा पखवाड़े के तहत इन शिल्पकारों के खातों में 5,000 रुपये जमा किए गए हैं। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य हरियाणा के कारीगरों, किसानों और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाना है, जो संत नामदेव के कर्म को पूजा मानने के सिद्धांत पर आधारित है।

झज्जर में फाइनेंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

सीएम ने संत नामदेव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत को खत्म करने का कार्य किया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ सरकार काम कर रही है।” उन्होंने रोहिल्ला और राजपूत समाज की संत नामदेव के प्रति श्रद्धा को सराहा और उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का वादा किया।

शैक्षणिक संस्थान का नामकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक शिक्षण संस्थान का नाम संत शिरोमणि नामदेव के नाम पर रखा जाएगा। जल्दी इस शिक्षण संस्थान के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

धर्मशालाओं के लिए सहायता

मुख्यमंत्री ने संत नामदेव समाज की पुरानी धर्मशालाओं के पुनरुद्धार के लिए 31 लाख रुपये और इसके अतिरिक्त सोलर पैनल के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना

पंजाब में सियासी हलचल AAP विधायकों के टूटने का दावा बीजेपी नेता का बड़ा बयान
पंजाब में सियासी हलचल AAP विधायकों के टूटने का दावा बीजेपी नेता का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 1 नवंबर से इस योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो चुका है और इसमें अब सत्यापन का काम किया जा रहा है।

सस्ता गैस सिलेंडर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और गरीबों को ऊपर उठने की दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 18 लाख महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है।

गरीबों को आवास

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक 1.75 लाख गरीब परिवारों को मकान और प्लॉट दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है और उसने हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम को लांच किया है ताकि प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को किराए पर नहीं रहना पड़े।

भ्रष्टाचार पर लगाम

पुलिस को चकमा देकर भागा बदमाश, पुल से कूदा, घायल

तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए 1 नवंबर से एक नया ऐप लॉन्च होगा, जिसके जरिए घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री संभव होगी। अधिकारियों के लिए समयबद्ध कार्य की व्यवस्था की गई है, और लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

ओबीसी को सम्मान

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया और 27% आरक्षण लागू किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ की तबियत बिगड़ गई। आशा खेदड़ सीएम के स्वागत के लिए हिसार एयरपोर्ट पहुंची थी। सुबह करीब 9.20 बजे अचानक उनको चक्कर आ गया। उनको सांस देने में दिक्कत महसूस हो रही थी। सीएम के काफिले के लिए पहुंचे चिकित्सा दल के सदस्य चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनको हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। आशा खेदड़ भाजपा की हिसार जिला अध्यक्ष हैं। उनको लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button