दो बड़े गैंगस्टर हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में दर्जनों मामलों के हल होने की उम्मीद

Satyakhabarindia

SATYA KHABAR, PANCHKULA

हरियाणा पुलिस को केंद्र सरकार और सीबीआई के सहयोग से दो बड़े अपराधी मिल रहे हैं। एक अपराधी को सीबीआई हरियाणा पुलिस के हवाले कर चुकी है, जबकि दूसरे को स्विट्जरलैंड से रिपोर्ट किया जा रहा है। इन दोनों अपराधियों के भारत आने के बाद हरियाणा पुलिस को उसके दर्जनों मामले सुलझने की उम्मीद है।

लखविंदर मिला हरियाणा पुलिस को

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर की हरियाणा और पंजाब की राज्यपालों से मुलाकात

सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की मदद से कुख्यात अपराधी लखविंदर कुमार को अमेरिका से वापस लाने में बड़ी सफलता हासिल की है। लखविंदर कुमार हरियाणा पुलिस को कई मामलों में वांछित था, जिसमें रंगदारी, धमकाना, गैर कानूनी हथियार रखना और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वह कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है। हरियाणा पुलिस की मांग पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

इसके बाद उसे अमेरिका से डिपोर्ट किया गया और 25 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारते ही हरियाणा पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भगोड़ों पर नजर रखने के लिए इंटरपोल के ज़रिए कार्रवाई करती है। पिछले कुछ सालों में इंटरपोल की मदद से 130 से ज्यादा अपराधियों को वापस भारत लाया जा चुका है।

सुनील सरधानिया को डिपोर्ट करने की तैयारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने पढ़ाया प्रोटोकॉल का पाठ

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मामले में मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से डिपोर्ट कर भारत भेजा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरधानिया को पहले येरूशलम में लोकेट किया गया था, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई। अब उसे भारत भेजा जा रहा है, जहां पुलिस उससे फायरिंग और एक अन्य हत्या के मामले में पूछताछ करेगी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुनील सरधानिया सिर्फ राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग केस का ही नहीं, बल्कि फाजिलपुरिया के करीबी और प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। बता दें कि रोहित शौकीन की गुरुग्राम के सेक्टर-77 स्थित एसपीआर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात बीते साल हुई थी, जिसके बाद गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

पुलिस जांच में सामने आया था कि यह हत्याकांड गैंगवार और करोड़ों रुपये के लेन-देन के विवाद से जुड़ा था। मामले में रोहित के दोस्त दीपक नांदल का नाम भी सामने आया था, जिनसे रोहित के आपसी संबंध खराब हो गए थे। बाद में पुलिस ने कई शूटरों को गिरफ्तार किया था।

अजित डोभाल का बड़ा बयान, बोले भारत की उदारता को कमजोरी न समझें, जरूरत पड़ी तो कड़ा प्रहार करने में सक्षम देश है
अजित डोभाल का बड़ा बयान, बोले भारत की उदारता को कमजोरी न समझें, जरूरत पड़ी तो कड़ा प्रहार करने में सक्षम देश है

वहीं, कुछ महीने पहले हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर भी गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। फाजिलपुरिया की कार पर बदमाशों ने करीब दो राउंड गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था और जांच में यह सामने आया था कि इस फायरिंग के पीछे सुनील सरधानिया गैंग का हाथ है।

अब सुनील सरधानिया के भारत लाए जाने के बाद दोनों मामलों में गहराई से पूछताछ और बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। गुरुग्राम पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी के आने के बाद उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top