अब नहीं मिलेगा 6 साल से कम के बच्चे को पहली कक्षा में दाखिला हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Satyakhabarindia

School Admission : हरियाणा के स्कूलों में दाखिले के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार अब छह साल से कम उम्र के बच्चों को कक्षा एक में एडमिशन नहीं होगा। हरियाणा की भाजपा सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली कक्षा में दाखिले कए लिए न्यूनतम आयु सीमा तय कर दी है। इसके तहत पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र छह वर्ष होना अनिवार्य है। वहीं अब पहले दी जा रही छह महीने की आयु छूट को हटा दिया गया है। सरकार ने यह फैसला पंजाब व हरियाणा हाईकोर्टे के निर्देशों और नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के तहत लिया है।

एक कप चाय से भी कम पैसे में होगा हरियाणा में पानी और सीवर का कनेक्शन वैध

बता दें कि एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राजय सरकार फटकार लगाते हुए कहा था कि राज्य के स्कूलों में दाखिले के नियम एनईपी 202 के तहत नहीं हैं। अदालत ने सरकार को अपने बॉयलॉज अपडेट करने का निर्देश दिया था। ऐसे में अब सरकार ने दाखिले को लेकर नया नियम लागू करने का फैसला लिया है।
नए नियमों के अनुसार जो बच्चे छह साल से कम उम्र के होंगे उन्हें पहली कक्षा में दाखिला नहीं मिलेगा। ऐसे बच्चों का प्री-प्राइमरी कक्षाओं में एडमिशन होगा। हालांकि इससे पहले हरियाणा में 5 से 6 वर्ष के बच्चों को कक्षा पहली में प्रवेश दिया जाता था।

अब मनोहर लाल संभालेंगे पंजाब के किसानों की मांगों पर सरकार की तरफ से मोर्चा

HKRN कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर हरियाणा कांग्रेस का पंचकूला में धरना प्रदर्शन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top