ताजा समाचार

जिला अध्यक्षों को और मजबूत बनाने में लगे राहुल गांधी, खुद करेंगे निरीक्षण अब जिला स्तर पर बनेगी अनुशासन समिति, अनुशासन तोड़ने पर तुरंत होगी कार्रवाई

जिला अध्यक्षों को और मजबूत बनाने में लगे राहुल गांधी, खुद करेंगे निरीक्षण अब जिला स्तर पर बनेगी अनुशासन समिति, अनुशासन तोड़ने पर तुरंत होगी कार्रवाई

Satyakhabarindia

सत्य खबर, हरियाणा

Congress News : लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के जिला अध्यक्षों को मजबूत करने में लगे हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आज से पहले बड़े नेताओं से मिलने को तरसते थे लेकिन फिलहाल राहुल गांधी ने न केवल जिला अध्यक्षों से मुलाकात की बल्कि उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

सरकारी पैसे पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती पड़ गई भारी

राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों से कहा कि, “आपको जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको निडर होकर और कर्तव्यनिष्ठा के साथ इसे निभाना है। आप कांग्रेस के योद्धा हैं और योद्धा की तरह ही कार्य करना होगा।” उन्होंने आगे कहा कि सामने भ्रष्ट सत्ता का साम्राज्य एक बड़ी चुनौती है, लेकिन कार्यकर्ताओं को निर्भीक होकर इन चुनौतियों का सामना करना है और संगठन को सशक्त बनाना है। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए जोर दिया, “आपकी आवाज को कोई दबा नहीं सकता, क्योंकि कांग्रेस जैसा मजबूत संगठन आपके साथ खड़ा है। आप सामर्थ्यवान हैं। किसी के दबाव में आकर निर्णय लेने की आवश्यकता नहीं। स्वतंत्र होकर काम करें। हम आपकी प्रगति का समय-समय पर मूल्यांकन करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश व सहयोग प्रदान करते रहेंगे।”

राहुल गांधी का यह वक्तव्य इस बात का संकेत है कि जिला अध्यक्षों को अब पार्टी के दूसरे नेताओं के इशारों पर चलने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने फैसला किया है कि अब जिला अध्यक्षों के राजनीतिक कौशल का हर 3 महीने में मूल्यांकन होगा और उसकी रिपोर्ट खुद राहुल गांधी देखेंगे। जिला अध्यक्षों को 3 जोन में बांटा जाएगा। ग्रीन जोन में जो जिला अध्यक्ष आएंगे उन्हें पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। येलो जोन में आने वाले जिला अध्यक्षों को ग्रीन जोन में जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और रेड जोन वाले जिला अध्यक्षों को उनके पद से हटाकर पार्टी में उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी।

सिरसा में आकर गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा

सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी ने जहां पहले यह कहा था कि पार्टी के जिला अध्यक्षों की रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायत से लेकर संसद तक की टिकट बांटी जाएगी। अब कुरुक्षेत्र में उन्होंने इन जिला अध्यक्षों के सामने एक नया पत्ता फेंकने का काम किया है कि जब प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाने की बारी आए तो केवल वह चार-पांच नेता ही दौड़ में शामिल न हों जो खुद को बड़ा नेता मानते हैं बल्कि इन 33 चेहरों में से भी पांच-चार चेहरे ऐसे जरूर सामने आए जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हों। उन्होंने सबका की यह तभी संभव होगा जब आप लोग नहीं सोच के साथ पार्टी के परंपरा को आगे लेकर जाएंगे।

अभी तक पार्टी में प्रदेश स्तर पर ही अनुशासन समिति बनाई जाती है लेकिन अब पार्टी जिला सत्र पर अनुशासन समिति बनाने के पक्ष में है। राहुल गांधी का कहना था कि पार्टी वही मजबूत होती है जिसमें कार्यकर्ता अनुशासित रहते हैं। उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर अनुशासन समिति बना दी जानी चाहिए ताकि वह जिला स्तर पर अपनी निगरानी शुरू कर सके और जो अनुशासन तोड़े उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

हरियाणा कैबिनेट का फैसला, 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button