हरियाणा के पांच जिलों में आज कोल्ड डे का रैड अलर्ट प्रदेश भर में छाया कोहरा, खेतों में पाले से नुकसान

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह में सीवियर कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया हैं। सोनीपत जिले में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। जबकि हरियाणा के पलवल जिले में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा में मकर संक्रान्ति की सुबह घनी धुंध दिखाई दे रही है। करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल फतेहाबाद, सिरसा और गुरुग्राम में सुबह विजिबिलिटी जीरो से 25 मीटर तक देखने को मिली।
मकर संक्रांति सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। तड़के करीब चार बजे दृश्यता शून्य के करीब दर्ज हुई। कोहरे की सफेद चादर हर तरफ छाई थी। राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर रहे। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रा का समय सामान्य से दोगुना हो गया। सुबह सात बजे दृश्यता 20 मीटर रही। करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया।

हरियाणा में तापमान

भाजपा ने 27 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

हरियाणा में ठंड का पूरा असर देखने को मिल रहा है पूरे हरियाणा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सोनीपत में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान न्यूनतम तापमान नारनौल में 1.8, करनाल में 2, हिसार में 1.5 पानीपत और सिरसा में 2.7, जींद में 2.5 दर्ज किया गया। प्रदेश के फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान अंबाला और मेवात में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के पलवल में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस किया गया। प्रदेश के कैथल और करनाल में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। बाकी सभी जगह अधिकतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर बना हुआ था।

हरियाणा में AQI

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर की हरियाणा और पंजाब की राज्यपालों से मुलाकात

हरियाणा काफी इलाकों में विशेष कर दक्षिणी हरियाणा में हवा जहरीली बनी हुई है। आज सुबह 5:15 बजे हरियाणा का औसत AQI 362 दर्ज किया गया, यह कल के मुकाबले 200 से ज्यादा अंक कम है। फरीदाबाद जिले का महावतपुर AQI 603 के साथ देश के सबसे प्रदूषित इलाकों में नौंवें स्थान पर रहा। फरीदाबाद में AQI 443, गुरुग्राम में 363, तावडू में 537, मानेसर में 345, पानीपत में 316, रेवाड़ी में 318, रोहतक में 444, सोहना में 378, सोनीपत में 390 दर्ज किया गया। इनके अलावा हिसार में 322, बहादुरगढ़ में 340, डिघल में 310 दर्ज किया गया। इन सभी जगह हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी। इसके अलावा यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला, पलवल, नारनौल, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, फतेहाबाद, धारूहेड़ा, चरखी दादरी, भिवानी और अंबाला में हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी।

मौसम का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने पढ़ाया प्रोटोकॉल का पाठ

हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 16 जनवरी तक मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात का तापमान थोड़ा गिर सकता है और दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के कुछ इलाकों में पाला भी पड़ सकता है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और देर रात हल्की से मध्यम धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान 16 और 19 जनवरी की रात को दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं 17 और 18 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इम्पैक्ट बेस्ड फोरकास्ट के जरिए चेतावनी जारी की है कि घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रहेगी, जिससे यातायात और विमान सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top