ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

माघ मास कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार बुधवार 14 जनवरी 2026। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि सायंकाल 5 बजकर 53 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 4 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायं 7 बजकर 50 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। बालव करण सायं 5 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज षटतिला एकादशी, मकर संक्रांति, पोंगल (दक्षिण भारत) में मनाई जाएगी।

 

 

 

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 45 मिनट तक।

हरियाणा की बेटी ने अपनी सास को सिर पर बैठाकर करवाई ब्रज की 84 कोस परिक्रमा

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 12 बजकर 3 मिनट से से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज कामों में अच्छी सफलता मिलेगी और नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और राजनीति में कार्यरत लोगों के सहयोगी उनके कामों से काफी खुश रहेंगे और उनकी प्रशंसा करेंगे, जिससे आपके जनसमर्थन में इजाफा होगा।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से पेंड़िंग था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको धन और समय दोनों का सदुपयोग करने की आवश्यकता है और किसी खास काम को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ भी रहेगी।

फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी
फर्जी बाबा गिरफ्तार, IIT टॉपर निकला महिलाओं के शोषण का आरोपी

मिथुन : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान को आप कहीं बाहर घूमाने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी यदि आपसे किसी चीज की फरमाइश करें, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

कर्क : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवारजनों और दोस्तों से आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर किसी मेहमान आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपकी कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। यदि आपने किसी काम को लेकर लापरवाही दिखायी, तो बाद में भी आपके लिए मुश्किल खड़ी करेगा। आप अपने आस-पड़ोस में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं।

सिंह : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाले हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपको उनका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। कला कौशल में निखार आएगा। मित्रों और सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे और किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा।

कन्या : आज आपको वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी और आप अपनी मीठी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रूका था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको आज किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

तुला : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आप मौज-मस्ती भरा जीवन जिएंगे। आपका काम को लेकर आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपको अपने अनुभवों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने किसी काम को लेकर पार्टनरशिप कर रखी थी, तो वह भी पूरी होगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी और आप किसी के कहने में आकर कोई जोखिम न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

धनु : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपकी किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप अपने कामों को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे, लेकिन फिर भी आपको अच्छा रिजल्ट ना मिलने से निराशा हाथ लगेगी।

SIR को लेकर हरियाणा कांग्रेस एक्शन मोड में, एक्शन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

मकर : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दोस्तों क साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई काम पेंडिंग पड़ा था, तो उसको लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। माताजी की सेहत में गिरावट आने से खर्च भी अच्छा खासा होगा, लेकिन परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा और संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप लोगों के भलाई के लिए आगे आएंगे, लेकिन इसमें आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।

मीन : आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा और आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आपको यदि किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। कोई सरकारी काम आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस से कुछ चुनौतियां मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button