सत्य खबर, पंचकुला।

बाजारों में धनतेरस और दीपावली से पहले खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है, खासकर बर्तनों और सजावट के सामान की दुकानों पर ग्राहक ज्यादा नजर आ रहे हैं। लोगों का मानना है कि दीपावली और धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ होता है। इस दौरान लोग मुख्य रूप से बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान खरीदते हैं।
बाजार में खरीदारी करने वालों की सारा दिन भीड़ लग रही है।लोग अपनी पसंद का सामान खरीद रहे हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण एरिया के ग्राहक भी बाजार में जमकर खरीदारी करने आ रहे हैं। वहीं बर्तन व्यवसायी और सोने-चांदी के आभूषण विक्रेता इस खरीदारी के माहौल से काफी उत्साहित हैं। उन्हें इस साल अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
धनतेरस पर खरीदारी से संपत्ति में होती है वृद्धि
मान्यता है कि धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से धन-संपत्ति में तेरह गुना वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन सोना-चांदी, पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं अगर धनतेरस के दिन अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इस दिन आप झाड़ू भी खरीदकर ला सकते हैं। मान्यता है कि घर में झाड़ू खरीदकर लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा घर पर धनतेरस पूजा करने वाले स्थान को साफ करें, कलश के साथ एक पवित्र क्षेत्र स्थापित करें, दीये जलाएं, फूल, मिठाई और फल चढ़ाकर प्रार्थना करें।
दीपावली पर बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग
बाजार में दीपावली को लेकर मिट्टी के दीयों की खरीदारी के लिए भी स्टाल लगाए हुए हैं। लोग दीयों की खरीदारी करने के लिए भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। दीपावली पर मिट्टी के दीयों को लेकर स्टाल लगाने वाले अमर, सोमबीर, कुलदीप ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी मिट्टी के दीयों की बिक्री हो रही है। त्योहार पर अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।
इस बार धनतेरस और दीपावली दो
इस बार धनतेरस 18 और 19, छोटी दीपावली 19 और 20, दीपावली 20 और 21 को मनाई जाएगी। विश्वकर्मा डे 22 को और भैया दूज 23 को मनाई जाएगी।