ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में राज्यसभा की सीटों के लिए रोचक होगा चुनाव, बीजेपी निर्दलीय को देगी समर्थन

कांग्रेस में अपने उम्मीदवार के नाम का आज कर सकती है ऐलान

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

RajyaSabha Election : 16 मार्च को हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। हालांकि राजनीति का सीधा गणित एक सीट कांग्रेस और एक सीट बीजेपी को मिलने की बात कहता है लेकिन उम्मीद है कि आज शाम को भाजपा किसी निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान कर सकती है।

बीजेपी ने संजय भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है। संजय भाटिया लोकसभा में सांसद रह चुके हैं और उसके बाद उन्होंने करनाल लोकसभा सीट मनोहर लाल के लिए छोड़ दी थी। संजय भाटिया केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल कि नजदीक माने जाते हैं।

इनेलो का बड़ा दावा, 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होने थे, खर्च हुआ जीरो

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है। पांच मार्च को नामांकन की अंतिम तारीख है और 16 मार्च को अगर जरूरत पड़ी तो चुनाव कराया जाएगा अन्यथा सर्वसम्मति से नाम घोषित कर दिए जाएंगे। 90 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों के संख्याबल के आधार पर एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में आती है। भाजपा ने अपने खाते की एक सीट पर संजय भाटिया को उम्मीदवार बना दिया है।

अब कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर टिकी निगाह

अब कांग्रेस को अपने उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक करना है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के नाम कांग्रेस उम्मीदवार के दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पसंद का नेता ही उम्मीदवार होगा। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा कि प्रत्याशी के नाम पर कहीं कोई असमंजस नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष व विपक्ष के नेता मिलकर पार्टी उम्मीदवार घोषित करेंगे।

दूसरी सीट के लिए भाजपा ने अभी नहीं खोले पत्ते

मुख्यमंत्री की जींद रैली में महिलाओं की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

भाजपा की निगाह कांग्रेस के हिस्से वाली राज्यसभा की सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने की है, लेकिन भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जिस तरह से पिछले राज्यसभा के दो चुनाव में भाजपा ने निर्दलीय सुभाष चंद्रा व कार्तिकेय शर्मा की पीठ पर हाथ रखा था, उसी तरह से इस बार हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल गोयल कांडा की पीठ पर हाथ रखा जा सकता है। गोपाल कांडा लगातार भाजपा हाईकमान के संपर्क में हैं। इसके अलावा दूसरी सीट के लिए तरुण भंडारी के नाम की प्रमुख रूप से चर्चा है। सुभाष चंद्रा, रूप बंसल के नाम की भी चर्चा है। संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाने के बाद तरुण भंडारी के नाम पर संशय के बादल हैं क्योंकि संजय भाटिया और तरुण भंडारी दोनों ही एक ही वर्ग से आते हैं।

कौन-कौन हो रहे रिटायर

राज्य में किरण चौधरी व रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो राज्यसभा की सीटें खाली हुई हैं। गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा केंद्रीय स्तर पर एनएडीए गठबंधन में शामिल है। यदि भाजपा ने गोपाल कांडा को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना समर्थन दे दिया तो कांग्रेस का उसके हिस्से की एकमात्र सीट पर खेल बिगड़ सकता है।

 

35 करोड़ की ट्रांजैक्शन में पांच लाख रुपए भी नहीं मिले स्वाति तोमर को

#Elections2026 #RajyaSabha #HaryanaElections #InterestingElections #BJP #IndependentCandidates #PoliticalUpdates #HaryanaPolitics #DemocracyInAction #ElectionSeason #VoteSmart #PoliticalSupport #BJPPolitics #LeadershipChoices #DecisionTime #ElectionWatch #VoterEngagement #PoliticalStrategies #CampaignTrail #FutureOfPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button