ताजा समाचार

हरियाणा में होगा NCR का दायरा कम,सरकार निकालेगी 50 हजार से ज्यादा भर्तियां

Satyakhabarindia

हरियाणा में होगा NCR का दायरा कम,सरकार निकालेगी 50 हजार से ज्यादा भर्तियां

गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनसीआर (NCR) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का दायरा कम होने के संबंध में बताया कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा। एनसीआर(NCR) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का दायरा कम होने के संबंध में एनसीआर (NCR) योजना बोर्ड की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हरियाणा का 57 प्रतिशत क्षेत्र एनसीआर में आ गया है। अब लोगों को इसके कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा एनसीआर में 100 किलोमीटर तक के क्षेत्र को शामिल करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी गई है।

IMT मानेसर में कंपनियों को पेट्रोल बम से उड़ाने की साजिश का पर्दाफाश

 

50 हजार से ज्यादा भर्तियां

मुख्यमंत्री ने सरकारी भर्ती में घोटालों के संबंध में की गई गिरफ्तारी और दर्ज मामलों के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा देश भर में फैले विभिन्न गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पिछले कुछ महीनों में इस घोटाले में तीन बड़े गिरोह और 26 आरोपियों को एसटीएफ (STF) ने पकड़ा है।

गुरुग्राम के सेक्टर 51 की झुग्गियों में लगी आग, भारी नुकसान

हरियाणा में होगा NCR का दायरा कम,सरकार निकालेगी 50 हजार से ज्यादा भर्तियां

इसके अलावा पटवारी परीक्षा में दर्ज सात मामलों में 64 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रतिरूपण की घटनाएं भी बड़ी संख्या में पकड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि अब जब भी कोई भर्ती परीक्षा होगी, ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी। सीएम ने संकेत दिए कि हरियाणा में 50 हजार से ज्यादा भर्तियां निकाली जाएंगी। सरकार की ओर से अधिकतर विभागों में होने वाली भर्तियों की डिमांड एचपीएससी (HPSC) और एचएसएससी (HSSC) आयोग को भेजी जा चुकी हैं।

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button