हरियाणा कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और 18 विधायक चंडीगढ़ पुलिस ने लिए हिरासत में, रिहा

Satyakhabarindia

कांग्रेस कार्यालय से राज भवन का घेराव करने के लिए निकले थे कांग्रेस विधायक और नेता

सत्य खबर हरियाणा

Congress leaders detain and release : चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा 18 अन्य विधायकों को देर शाम उस समय हिरासत में ले लिया जब वह राज्यपाल आवास का घेराव करने के लिए कांग्रेस भवन से निकले थे। बाद में देर रात में छोड़ दिया गया।

दिल्ली में महिलाओं पर लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष बोली, महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती स्वीकार्य नहीं है

हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय से छात्रों के समर्थन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी हरियाणा के गवर्नर हाउस का घेराव करने निकले, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित 18 विधायक व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में लेकर वैन में बिठाया और सेक्टर-17 थाने ले जाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। सभी विधायकों ने भी सड़क पर धरना देते हुए छात्रों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों के पक्ष में अपनी मांगों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए थे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है इसलिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। पार्टी इस मुद्दे पर लगातार सरकार पर दबाव बनाए हुए है।

युवा इनेलो और छात्र इकाई 24 जुलाई को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगी ज्ञापन

चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में 18 विधायक शामिल हुए। इसके बाद ये सभी विधायक राजभवन कूच के लिए रवाना हुए। इसमें इंदूराज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, आफताब अहमद, देवेंद्र हंस, बलवान दौलतपुरिया, बलराम दांगी, अशोक अरोड़ा, गीता भुक्कल, मामन खान, बीबी बत्रा, चंद्रप्रकाश, रामकरण काला, विकास सहारण, नरेश सलवाल, मंजू चौधरी, पूजा चौधरी और शीशपाल केहरवाला शामिल हैं।

देर रात चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिए गए हरियाणा कांग्रेस के सभी 18 विधायकों और नेताओं को छोड़ दिया। राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के नेतृत्व में ये विधायक पार्टी ऑफिस से राजभवन की ओर मार्च निकाल रहे थे।

कांग्रेस ऑफिस से कूछ दूर जाने पर ही इन नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया। इसके बाद सभी को सेक्टर-17 थाने लाया गया। थाने में जमीन पर बैठकर ही विधायकों और प्रदेशाध्यक्ष ने नारेबाजी की। गुरुवार को राहुल गांधी दिल्ली में पीएम आवास के पास NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में चर्चा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके राजनीतिक दल छात्रों के बहाने राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं : नायब सैनी

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पार्टी का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और विपक्षी नेताओं के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इसी के विरोध में हरियाणा कांग्रेस राजभवन का घेराव कर राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देना है।

#HaryanaCongress #ChandigarhPolice #PoliticalDetention #HaryanaPolitics #CongressInCharge #StatePresident #MLADetention #PoliticalNews #HaryanaUpdates #CongressMLAs #ChandigarhNews #PoliticalReleases #HaryanaGovernment #DemocracyInAction #PoliticalAffairs #HaryanaLeadership #CivicEngagement #PublicSafety #LawAndOrder #PoliticalActivism

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top