हरियाणा के किसानों को सरकार उपलब्ध करवाएगी अफ्रीकी महाद्वीप में बड़े फार्म्स

Satyakhabarindia

सरकार जमीन के साथ संसाधन और अनुकूल माहौल भी उपलब्ध करवाएगी

हरियाणा सरकार की प्रदेश के किसानों के लिए नई पहल

सत्य खबर हरियाणा

आज 16 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

A new scheme for farmers in Haryana : हरियाणा में जोत (जमीन का आकार) लगातार छोटी हो रही है। हालत यह हो रही है कि हरियाणा का किसान को अपनी जमीन पर खेती करने से दो वक्त की रोटी मुश्किल से मिल रही है। आने वाले समय में हरियाणा में जोत और छोटी हो जाएगी, इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने अफ्रीका में बड़े फार्म्स (Big Farms) किसानों को उपलब्ध करवाने का फैसला किया है। बड़े फॉर्म्स पर खेती करने से किसानों की आय में कई गुना वृद्धि होगी। साथ ही, इससे भारत और अफ्रीकी देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध भी मजबूत होंगे।

सरकार का मानना है कि इससे हरियाणा के किसानों की मेहनत और उन्नत तकनीक का डंका अफ्रीका महाद्वीप में भी बजेगा। हरियाणा सरकार ने केन्या और तंजानिया जैसे पूर्वी अफ्रीकी देशों के साथ कृषि क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इस योजना के तहत हरियाणा के प्रगतिशील किसानों को इन देशों में बड़े पैमाने पर खेती करने के लिए जमीन, संसाधन और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

हरियाणा में सफाई कर्मचारी की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी, मंगलवार तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

अफ्रीका के इन देशों में खेती के लिए विशाल और उपजाऊ भूमि उपलब्ध है, लेकिन वहां आधुनिक तकनीक और कुशल श्रम की कमी है। वहीं, हरियाणा के किसान धान, गेहूं, मक्का और बागवानी में विश्व स्तर पर अपनी कुशलता सिद्ध कर चुके हैं। इन देशों में हजारों एकड़ जमीन लीज (Lease) पर उपलब्ध कराई जा सकती है। यहां की जलवायु कई भारतीय फसलों के लिए उपयुक्त है।

हरियाणा सरकार इस पूरी प्रक्रिया में ‘फैसिलिटेटर’ (सुविधा प्रदाता) की भूमिका निभाएगी। दोनों देशों की सरकारों के साथ आधिकारिक समझौता किया जाएगा ताकि किसानों के अधिकारों की रक्षा हो सके।किसानों को वहां की मिट्टी और वातावरण के हिसाब से बीज और खाद के चयन में मदद दी जाएगी। वहां उगाई गई फसलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के लिए सप्लाई चेन विकसित की जाएगी। इससे किसानों को अफ्रीकी महाद्वीप में खेती करने से बड़ा लाभ मिलेगा। हरियाणा में छोटी होती जोत के बीच किसान बड़े फॉर्म्स पर खेती करके अच्छी कमाई कर पाएंगे जिससे हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय में भी खासी वृद्धि होगी।

#HaryanaFarmers #AfricanAgriculture #GlobalFarming #SustainableFarming #HaryanaGovernment #FarmersSupport #AgriculturalExpansion #InternationalFarming #HaryanaToAfrica #FarmersCollaboration #AgriBusiness #FarmingOpportunities #CropDiversity #HaryanaAgriculture #FarmersEmpowerment #AgriInvestment #RuralDevelopment #FoodSecurity #FarmingInnovation #HaryanaExports

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सभी 23 जिलों में फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top