Haryana News: हरियाणा में इस रूट पर नई रेलवे लाइन को मिली मंजूरी, इन जमीन मालिकों को मिलेगा करोड़ों का फायदा

Haryana News : भारत में (Indian Railways) सिर्फ यात्रा का माध्यम नहीं बल्कि देश की तरक्की की रीढ़ है। जब किसी इलाके में रेलवे लाइन बिछती है तो वहां की (economic growth) रोजगार कारोबार और कनेक्टिविटी सब कुछ बदल जाता है। रेल प्रोजेक्ट सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास नहीं होता बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा देने वाला कदम होता है। हरियाणा में अब ऐसा ही एक बड़ा कदम उठाया गया है जो आने वाले सालों में प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाला है।
हरियाणा को मिला बड़ा गिफ्ट
हरियाणा सरकार और भारतीय रेलवे की साझेदारी से पलवल-मानेसर-सोनीपत रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है। (Haryana New Railway Project) का यह सपना अब हकीकत की ओर बढ़ रहा है। ये प्रोजेक्ट सिर्फ यात्रा को आसान नहीं बनाएगा बल्कि हरियाणा के 5 बड़े जिलों को एक नए विकास पथ पर ले जाएगा।
5700 करोड़ की लागत
इस (New Railway Line Haryana) का कुल विस्तार करीब 126 किलोमीटर होगा और इसे बनाने में लगभग 5700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह रेलवे लाइन सीधे तौर पर पलवल मानेसर और सोनीपत को जोड़ेगी। इससे यात्रियों को न केवल दिल्ली होकर चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
इन 5 जिलों को मिलेगा डायरेक्ट फायदा
इस रेलवे प्रोजेक्ट से पलवल गुरुग्राम नूंह झज्जर और सोनीपत जैसे अहम जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। यह इलाके अब तक सड़क मार्ग या दिल्ली होकर ट्रैवल करने को मजबूर थे लेकिन अब सीधे रेल कनेक्शन से हर तरह की ट्रैफिक परेशानी खत्म होगी। इससे इन जिलों में (local business) ट्रांसपोर्टेशन और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।
गेम चेंजर साबित होगा ये प्रोजेक्ट
अब तक दिल्ली और NCR के इन इलाकों में सफर करना वाकई झंझट भरा था। खासकर जब ट्रैफिक जाम में फंसना रोज का काम हो गया हो। लेकिन अब जब ये रेल कॉरिडोर तैयार होगा तो यात्रियों को ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा और सफर में लगने वाला वक्त भी घटेगा। यह प्रोजेक्ट (Rail Connectivity NCR) को एक नया मुकाम देगा।
यहां बनेंगे अहम स्टेशन
इस रेलवे लाइन पर कई जरूरी और रणनीतिक स्टेशन प्रस्तावित हैं जैसे:
सोनीपत
तुर्कपुर
खरखौदा
जसौर खेड़ी
मांडौठी
बादली
देवरखाना
बाढ़सा
न्यू पातली
पचगांव
IMT मानेसर
चंदला डूंगरवास
धुलावट
सोहना
सिलानी
न्यू पलवल
इन सभी (Railway Stations in Haryana) से जुड़े गांव और कस्बों को नए रोजगार और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
IMT मानेसर बनेगा नया इंडस्ट्रियल पॉवरहाउस
IMT मानेसर पहले से ही एक (Industrial Hub) है लेकिन इस रेलवे लाइन से उसे वो ताकत मिलेगी जो हर लॉजिस्टिक्स हब को चाहिए। बड़ी-बड़ी कंपनियां फैक्ट्रियां और कारोबारी अब यहां आसानी से माल मंगा और भेज सकेंगे। इससे मानेसर न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बन सकता है।
जमीन के भाव होंगे हाई
इस रेल प्रोजेक्ट की घोषणा के साथ ही रियल एस्टेट मार्केट में उथल-पुथल शुरू हो गई है। (Land Price Hike) होना तय है खासकर खरखौदा मानेसर सोहना और पलवल जैसे इलाकों में। जिनके पास इस रूट के आसपास जमीन है उनके लिए ये प्रोजेक्ट किसी (Real Estate Jackpot) से कम नहीं। कई किसान और भूमि मालिक जल्द ही करोड़पति बनने की कगार पर पहुंच सकते हैं।