ताजा समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, कुछ ही देर बाद इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update: पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में चिलचिलाती गर्मी और आसमान से बरसती आग के बीच जैसे ही अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान से बूंदें बरसने लगीं लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन जहां एक तरफ आम लोग (Weather Update) से खुश नजर आए वहीं दूसरी तरफ खेतों में खड़ी फसलों के लिए ये बारिश आफत बन गई। गेहूं की कटाई और कढ़ाई के बीच आई ये बेमौसम बारिश (Rain Alert) और ओलावृष्टि किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है।

इन जिलों में हुई बारिश और आंधी का कहर

(Western Disturbance) के सक्रिय होने के बाद हरियाणा के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आई और उसके साथ झमाझम बारिश हुई। नारनौल में तो ओलावृष्टि (Hailstorm) भी देखने को मिली। इसके अलावा गुरुग्राम सोनीपत झज्जर करनाल जींद भिवानी कैथल चरखी दादरी के बाढ़ड़ा सरसा के डबवाली फतेहाबाद के रतिया और भूना जैसे इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं कुरुक्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

मंडियों में फैली अफरातफरी

तेज बारिश और आंधी की वजह से सोनीपत और बाढ़ड़ा की अनाज मंडियों में रखा हुआ गेहूं भीग गया। मंडी में अफरातफरी का माहौल बन गया व्यापारी और किसान अपनी-अपनी फसल को बचाने में जुट गए। फसल कटने के बाद उसे मंडी में बेचने के लिए लाया गया था लेकिन (Rain Damage) से अब उसका भारी नुकसान हो सकता है।

30 हजार फीट पर बवाल: विमान में तोड़फोड़ करने वाले यात्री पर क्या होगी कार्रवाई?

तापमान में गिरावट

मौसम में इस अचानक बदलाव से पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। फिर भी राजस्थान का बाड़मेर वीरवार को भी देश का सबसे गर्म जिला बना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार सबसे गर्म रहा जहां बुधवार को 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

(India Meteorological Department) यानी IMD के चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को हरियाणा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नांगल चौधरी नारनौल अटेली महेंद्रगढ़ कनीना भद्रा लोहारू चरखी दादरी भिवानी तोशाम बावल रेवाड़ी और बवानीखेड़ा में तेज हवाएं गरज-चमक बादल आकाशीय बिजली और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

रात को दो बार जारी हुआ

ग्रामीण विकास मिशन के लिए ₹95,692 करोड़ का बड़ा आवंटन
ग्रामीण विकास मिशन के लिए ₹95,692 करोड़ का बड़ा आवंटन

बुधवार रात को मौसम विभाग ने दो बार अलग-अलग अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी दर्ज की गई। वीरवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खुले में खड़े पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

गेहूं कटाई के समय आई मुसीबत

इस समय हरियाणा के खेतों में गेहूं की कटाई और कढ़ाई का काम तेजी पर है। लेकिन अचानक आए इस (Unseasonal Rainfall) ने किसानों की नींद उड़ा दी है। ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हो सकता है और कटाई के बाद खुले में रखी उपज भीग सकती है जिससे उत्पादन की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं देंगी राहत

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खिचड़ ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पूर्वी हवाएं चलने से तापमान तेजी से बढ़ रहा था। जो तापमान 10 से 15 अप्रैल के बीच सामान्य रूप से होता है वो इस बार पहले ही पार कर गया। लेकिन अब 9 अप्रैल की रात से सक्रिय हुए (Western Disturbance) के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आएगी।

तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला
तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला

14 अप्रैल के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

डॉ. खिचड़ ने ये भी बताया कि मौसम में ठंडक का ये असर ज्यादा दिन नहीं रहेगा। 14 अप्रैल के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। सूरज की सीधी किरणें और बादलों की अनुपस्थिति फिर से गर्मी को बढ़ावा देगी। ऐसे में आने वाले हफ्ते में लोगों को फिर से लू और तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button