ताजा समाचार

सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को ईआरवी 567 ने समय पर पहुँचाया अस्पताल,बचाई जान

इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल न. 567 डायल 112 की ड्यूटी के दौरान बिना कॉल सुचना के मोटरसाईकिल सवार दुर्घटना ग्रस्त दो युवकों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई।

Satyakhabarindia

इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल न. 567 पर तैनात सिपाही रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव जाटुसाना में बस स्टैंड के नजदीक दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। सुचना पाकर इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल न. 567 पर तैनात सिपाही रविंद्र कुमार व होमगार्ड पवन कुमार मौके पर पहुंचे तथा बुरी तरह घायल अवस्था में दो युवकों सोनू पुत्र बिशम्बर तथा हरीश पुत्र औमप्रकाश निवासी जाटुसाना को प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाते हुए तुरंत ट्रामा सेंटर रेवाडी पहुंचाया।

 

इनेलो का बड़ा दावा, 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होने थे, खर्च हुआ जीरो

 

ईआरवी की टीम द्वारा समय रहते अस्पताल पहुँचाने से गम्भीर रूप से घायल सोनू व हरीश की जान बचा ली गई। ईआरवी द्वारा समय पर अस्पताल पहुँचाने पर दोनों चुवकों के परिजनों ने ईआरवी टीम का धन्यवाद किया तथा कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा डायल 112 प्रोजेक्ट आम लोगो के लिए वरदान साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री की जींद रैली में महिलाओं की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

 

 

35 करोड़ की ट्रांजैक्शन में पांच लाख रुपए भी नहीं मिले स्वाति तोमर को

 

Back to top button