ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

प्रियंका गांधी से मुलाकात की कीमत सवा करोड़

सात करोड़ देने के बावजूद न टिकट मिली और न ही पद

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Cash for Ticket : हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के नेताओं पर 7 करोड रुपए लेकर भी टिकट नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी राज्यसभा चुनाव को लेकर किसी बड़े खेल को रोकने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सुचित्रा सिंह ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें बायोडाटा दिया था, लेकिन यह फैसला पार्टी हाईकमान करता है। उन्होंने आशंका जताई कि यह पूरा प्रकरण किसी विपक्षी दल से प्रेरित राजनीतिक साजिश भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि केरल में चुनाव का माहौल है और जिन नेताओं के नाम लिए गए हैं, वे केरल से जुड़े हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने आरोपों पर कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी एक पत्र के माध्यम से मिली है। टिकट के बदले पैसे लेने की कांग्रेस में ऐसी कोई परंपरा नहीं है। जिस मामले को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे करीब डेढ़ साल हो चुका है। ऐसे में अब अचानक आरोप लगाना समझ से परे है।
सुचित्रा सिंह का कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी की बावल एससी रिजर्व सीट से टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 7 करोड़ रुपए लिए। जब सुचित्रा से सवाल पूछा गया कि उन्होंने डेढ़ साल तक चुप्पी क्यों साधे रखी? इस पर सुचित्रा का कहना है कि उन्हें हरियाणा महिला कांग्रेस का अध्यक्ष पद दिलाने का वादा किया गया था। बता दें कि हाल ही में पटौदी की पर्ल चौधरी को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद ही सुचित्रा सिंह और उनके पति ने यह गंभीर आरोप लगाए हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने झोंकी अपनी ताकत

भावुक हुईं सुचित्रा

सुचित्रा ने अपने पति के दावों का समर्थन करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 25 फरवरी, 2026 को ही पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनका इस्तीफा अभी तक आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह एक दलित समुदाय से आती हैं और एक शहीद की बेटी हैं। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर उनके जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है।

क्या हैं आरोप

दिल्ली में नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए उतरीं अत्याधुनिक उभयचर मशीनें
दिल्ली में नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए उतरीं अत्याधुनिक उभयचर मशीनें

सुचित्रा सिंह और उनके पति गौरव ने कांग्रेस नेताओं पर रुपए लेने के बावजूद टिकट न देने के आरोप लगाए हैं। सुचित्रा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं पर टिकट और पद के नाम पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने 22 फरवरी को अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भेजा था, जो अब सामने आया है। उनके बिजनमैन पति गौरव कुमार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायत के साथ कुछ चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजकर FIR दर्ज करने की मांग की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार ने वही आरोप दोहराए जो पुलिस को भेजी गई लिखित शिकायत में लगाए हैं। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा देवी ने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, उनके पीए पर 7 करोड़ लेने के आरोप लगाए हैं।
दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में सुचित्रा और गौरव का कहना है कि उनका परिवार 1969 से कांग्रेस से जुड़ा है। सुचित्रा के पिता मन्नु राम सीआरपीएफ में थे और 2003 में त्रिपुरा में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। आरोप है कि रेवाड़ी की बावल एससी रिजर्व विधानसभा सीट से टिकट दिलाने के नाम पर उनसे बड़ी रकम ली गई। कुछ भुगतान बैंक खातों से और अधिकतर नकद किया गया। शिकायत में केसी वेणुगोपाल के पीए अनस अली पर अलग-अलग खातों में किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवाने और करीब 75 लाख रुपए नकद लेने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही कोडिकुन्निल सुरेश पर अपने खाते, बेटे के खाते और पीए के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाने के साथ 90 लाख रुपए नकद लेने का आरोप है। प्रियंका गांधी के पीए साहब खान पर मुलाकात करवाने के नाम पर 10 जनपथ कार्यालय में 25 लाख और बाद में आवास पर 10 लाख रुपए लेने का दावा किया गया है। चार स्टाफ सदस्यों को भी 25-25 लाख रुपए देने की बात कही गई है।

कौन है सुचित्रा और गौरव

सुचित्रा मूलरूप से रेवाड़ी के गांव चिता ढूंगरा गांव की हैं। उनकी शादी हिसार के बिजनेसमैन गौरव कुमार से हुई। दंपति अब सोनीपत में रह रहा है। सुचित्रा ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रेवाड़ी के बावल सुरक्षित सीट से टिकट मांगा था।

अंबाला को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

 

#MeetingWithPriyankaGandhi #PriyankaGandhi #PoliticalMeeting #Cost1Point25Crore #LeadershipDialogue #IndianPolitics #PoliticalStrategy #CostlyMeetings #Rs1.25Crore #InfluenceInPolitics #DemocracyInAction #PoliticalConnection #CostOfPoliticalInfluence #PriyankaGandhiMeet #PoliticalDiscourse #CivicEngagement #PoliticalInvestment #MeetAndGreet #PublicFigures #Elections2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button