ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

टिकट के बदले पैसे : कांग्रेस के चार बड़े नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

अगर पैसे नहीं मिले तो तीन और सांसदों के नामों का खुलासा जल्द किया जाएगा : गौरव

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Cash for Ticket : हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव सुचित्रा के पति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, सांसद के सुरेश, प्रियंका गांधी के पीए शाहब अहमद खान और वेणुगोपाल के पीए अंश अली के खिलाफ हरियाणा विधानसभा के चुनाव के समय टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेने और न टिकट देने और न पैसे लौटाने का मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिला के नॉर्थ एवेन्यू थाने में यह मामला दर्ज किया है। हालांकि शिकायत में प्रियंका गांधी का भी नाम था लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी प्रियंका गांधी को आरोपी नहीं बनाया है। सुचित्रा और उनके पति गौरव ने कांग्रेस नेताओं पर उनसे टिकट के नाम पर 7 करोड रुपए लेने और टिकट नहीं मिलने पर उन्हें पार्टी में महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन पार्टी ने न तो उन्हें टिकट दी और न ही उन्हें पार्टी की महिला शाखा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इस मामले में खास बात यह है कि सुचित्रा के पति गौरव ने साफ किया है कि इस मामले में तीन अन्य सांसदों के नाम भी हैं अगर उनके पैसे वापस नहीं मिले तो इन सांसदों के नाम का खुलासा भी जल्द किया जाएगा।

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर विधानसभा चुनाव में टिकट के बदले करोड़ों रुपए लेने और बाद में टिकट न देने के आरोपों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अब हरियाणा की महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव सुचित्रा की शिकायत पर अब दिल्ली में केस दर्ज कर लिया गया है।

शीर्षक: केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा 2026: किराए में बदलाव, जानें रजिस्ट्रेशन से बुकिंग तक पूरी जानकारी
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा 2026: किराए में बदलाव, जानें रजिस्ट्रेशन से बुकिंग तक पूरी जानकारी

सुचित्रा ने कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, सांसद के सुरेश, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उनके पीए शाहब अहमद खान पर टिकट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये लेने के आरोप लगाए थे। दिल्ली पुलिस को दी शिकायत के बाद सुचित्रा और उनके पति गौरव पुलिस के सामने पेश हुए और अब मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

गौरव की शिकायत पर इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नई दिल्ली जिला के नॉर्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर नंबर 0011/2026 दर्ज हुई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2), 318(4) और 316(2) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत और प्रस्तुत सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुख्ता सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया : गौरव

शीर्षक: बंगाल चुनाव में गरमाया माहौल: ममता बनर्जी का EC और बीजेपी पर बड़ा आरोप, उम्मीदवारों को दी चेतावनी
बंगाल चुनाव में गरमाया माहौल: ममता बनर्जी का EC और बीजेपी पर बड़ा आरोप, उम्मीदवारों को दी चेतावनी

सुचित्रा के पति गौरव ने कहा कि पुख्ता सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया गया है। इस पूरे प्रकरण में अभी तीन और सांसदों के नाम भी शामिल हैं, जिन पर टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेने के आरोप हैं। गौरव ने चेतावनी दी कि यदि लिए गए पैसे वापस नहीं किए गए तो जल्द ही इन नामों का भी खुलासा किया जाएगा। गौरव ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि उन्हें जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।

गौर रहे कि सात करोड़ देने के आरोप लगाए थे। इन आरोपों का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित सभी नेताओं ने खंडन किया था और आरोपों को बेबुनियाद बताया था। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि 1 साल बाद इस प्रकार के आरोप लगाना पूरी तरह से गलत है। कांग्रेस के नेता यह भी मानते हैं कि यह पूरा मामला भाजपा नेताओं ने उठाया है और कांग्रेस नेत्री भाजपा के हाथों में खेल रही है।

#MoneyForTicket #CongressLeaders #PoliticalCase #CorruptionCharges #IndiaPolitics #PoliticalScandal #JusticeForAll #LegalAction #AccountabilityMatters #AntiCorruption #FileAgainstLeaders #PoliticalIntegrity #ElectionIntegrity #MakeYourVoiceHeard #PoliticalReform #LeadershipAccountability #CongressDebate #PoliticalNews #CurrentEvents

Title: A Glimpse of India's Healthcare System—Rabies Vaccine in 10 Minutes; Hours of Waiting in the US
भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था की झलक—10 मिनट में रेबीज टीका, अमेरिका में घंटों इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button