ताजा समाचारक्राइम्‌वायरलहरियाणा

‘कोख’ का सौदा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, सरगना फरार

पांच वारदात कबूली, अब बच्चा खरीदने व बेचने वालों पर पुलिस की नजर

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Action : हरियाणा पुलिस ने कोख का सौदा करने वाले नवजात बच्चा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह कुल पांच सदस्यों का है। तस्करों के कब्जे से एक तीन दिन का नवजात शिशु बरामद किया गया है। साथ ही आरोपियों की दो गाड़ियां और संबंधित कागजात भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी नवजात बच्चे को पंजाब के फरीदकोट से खरीद कर लाये थे और दिल्ली बेचने जा रहे थे।

कौन है गिरफ्तार आरोपी

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

झज्जर पुलिस के DCP मयंक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सलीम और अखिल के रूप में हुई है, जबकि महिला आरोपी पंजाब के मुक्तसर की रहने वाली बेअंत कौर है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पांच सदस्यों का गिरोह है और इसका सरगना अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

सोशल मीडिया के माध्यम से बनाते थे निशाना

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इस नवजात बच्चे को पंजाब के फरीदकोट से लाकर दिल्ली में एक निसंतान दंपती को बेचने की योजना बनाई थी। उन्होंने बच्चे को सवा दो लाख रुपये में खरीदा था और उसे 9 लाख 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा तय किया था। गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज के जरिए निसंतान दंपतियों को निशाना बनाता था।

अब तक पांच वारदात

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा है। गिरोह के सरगना की पत्नी और गिरफ्तार महिला आरोपी की बेटी नर्स हैं, जिनकी मदद से बच्चों की तस्करी की जाती थी। यह गिरोह पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक बच्चों की तस्करी कर चुका है और अब तक पांच वारदातों का खुलासा हो चुका है।

बच्चों को खरीदने व बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। नवजात बच्चों को खरीदने और बेचने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि गैरकानूनी अडॉप्शन एक गंभीर अपराध है और नवजात बच्चों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी सलीम किराना स्टोर चलाता है और अखिल सीएससी सेंटर संचालित करता है। गिरोह के सरगना की पत्नी और गिरफ्तार महिला आरोपी की बेटी दोनों नर्स हैं।
बता दें कि पुलिस द्वारा बरामद किया गया नवजात बच्चा फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

#WombTradeGangBusted #ThreeArrested #GangLeaderAbsconding #HumanTrafficking #JusticeServed #CriminalChase #UndercoverOperation #EludingTheLaw #CrimeWatch #LawEnforcement #StopHumanTrafficking #PreventExploitation #CrimeRevealed #VictimsMatter #SocietalImpact #SafetyFirst #AwarenessMatters #BreakingNews #TrueCrimeStories

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button