हरियाणा में तीन जिलों के एसपी सहित नौ आईपीएस, 14 एचपीएस बदले
अनिल विज से टकराने वाली कैथल की एसपी को अब सीआईडी की जिम्मेदारी

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Police Transfer : हरियाणा सरकार ने नौ आईपीएस और 14 एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। यह आदेश कल रात जारी हुए। हांसी, कैथल और कुरुक्षेत्र के एसपी बदले गए हैं।
परिवहन मंत्री अनिल विज से बहस के वायरल वीडियो के बाद कैथल की एसपी उपासना सिंह को हटा दिया गया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ कैथल की एसपी उपासना के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें इस पद से हटाने का निर्णय किया है। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का यह वीडियो है, जिसमें अनिल विज ने एक एएसआइ को सस्पेंड करने के आदेश उपासना सिंह को दिए। वीडियो में उपासना सिंह यह कहती सुनाई व दिखाई पड़ रही हैं कि इसकी पावर उनके पास नहीं हैं। हालांकि तब डीसी ने मामले को शांत कर लिया था। पंचकूला के डीसीपी (अपराध एवं यातायात) मनप्रीत सिंह सूदन को कैथल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उपासना सिंह को एसपी सीआइडी हरियाणा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार ने इसके अलावा कुरुक्षेत्र और हांसी में नये पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की तैनाती की है। एसपी टेलीकाम चंद्र मोहन को कुरुक्षेत्र का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि एचएपी मधुबन की चतुर्थ बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार हांसी के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। सरकार के अनुसार यह कदम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ अधिकारियों को फील्ड में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को मुख्यालय या विशेष इकाइयों में तैनात किया गया है। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार होगा और जनता को बेहतर सुरक्षा सेवाएं मिलेंगी।
इन अधिकारियों को मिली यह जिम्मेवारी
हिमांशु गर्ग – एआइजी प्रशासन के साथ एआइजी प्रोविजिनिंग हरियाणा का अतिरिक्त चार्ज
नीतीश अग्रवाल – राज्यपाल के एडीसी के साथ एसपी लोकायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार
अमित यशवर्धन – एसपी सिक्योरिटी सीआइडी
शुभम सिंह – डीसीपी झज्जर
अमरिंदर सिंह – डीसीपी अपराध एवं यातायात पंचकूला
इन एचपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
भारती डबास – कमांडेंस चतुर्थ बटालियन एचएसपी मधुबन
अमित दहिया – एसपी राज्य अपराध शाखा पंचकूला
जितेंद्र गहलावत – डीसीपी गोहाना
सुरेंद्र सिंह – डीएसपी सिवानी
आर्यन चौधरी – डीएसपी पुलिस मुख्यालय पंचकूला
सुरेश कुमार – डीएसपी कुरुक्षेत्र
रोहताश कुमार – डीएसपी कैथल
रणधीर सिंह – डीएसपी पिहोवा
निर्मल कुमार – डीएसपी लाडवा
जगबीर सिंह – डीएसपी अंबाला
दीपक सिंधु – डीएसपी प्रथम आइआरबी भोंडसी
जोगिंदर शर्मा – एएसपी खरखौदा
जय भगवान – डीएसपी टोहाना
शमशेर सिंह – एसीपी झज्जर।
#HaryanaTransfers #IPSOfficers #SPsTransfers #PoliceTransfers #HaryanaPolice #NineIPS #FourteenSPs #DistrictSPs #LawEnforcement #PublicSafety #PoliceDepartment #GovernmentTransfers #HaryanaNews #PoliceCareer #CriminalJustice #LeadershipChanges #AdministrativeReforms #OfficerMovements #CareerDevelopment #SecurityMatters