ताजा समाचार

Haryana News: हरियाणा में युवाओं के लिए आएगी नौकरियों की बहार, 800 एकड़ में यहाँ बनेगा सुजुकी का नया प्लांट

Satyakhabarindia

Haryana News: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे वक्त से जो युवा सरकारी या प्राइवेट (Private Job in Haryana) सेक्टर में अवसर की तलाश में थे उनके लिए अब इंडस्ट्रियल एरिया में नए दरवाज़े खुल रहे हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से लगातार इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है और उसी का नतीजा है कि अब बड़े-बड़े ऑटोमोबाइल प्लेयर हरियाणा का रुख कर रहे हैं।

पहले से ही Gurugram Manesar और Bawal जैसे एरिया में इंडस्ट्री का अच्छा माहौल बना हुआ है और अब Sonipat जिले के खरखौदा IMT (Industrial Model Township) में तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है।

नौकरियों की झड़ी लगेगी

अब ताज़ा अपडेट ये है कि जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki Motors ने IMT खरखौदा में 100 एकड़ ज़मीन पर नया Two-Wheeler Manufacturing Plant लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया का इस्तीफा

इससे पहले Maruti ने यहां 800 एकड़ में अपना प्लांट लगाया था और अब Suzuki का यह दूसरा बड़ा इन्वेस्टमेंट (Investment in Haryana) माना जा रहा है।

इस प्लांट के बनने से हजारों नई नौकरियां (Jobs in Suzuki Plant Sonipat) निकलेंगी जिससे न सिर्फ Sonipat बल्कि आसपास के जिलों के युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।

Suzuki ने खरीदी 100 एकड़ जमीन

जानकारी के मुताबिक Suzuki ने IMT खरखौदा में 100 एकड़ जमीन HSIIDC से खरीदी है। यहां पर टू-व्हीलर वाहनों का निर्माण होगा और इसके लिए भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं।

30 हजार फीट पर बवाल: विमान में तोड़फोड़ करने वाले यात्री पर क्या होगी कार्रवाई?

प्लांट के पहले फेज़ में जमीन की सफाई का काम पूरा हो चुका है और अब जल्द ही निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। प्लांट में स्कूटी बाइक जैसे Two-Wheelers का निर्माण किया जाएगा जो देश और विदेश दोनों मार्केट में सप्लाई किए जाएंगे।

IMT खरखौदा बन रहा है ऑटोमोबाइल हब

HSIIDC के एस्टेट ऑफिसर नरेश रोहिल्ला ने बताया कि Maruti और Suzuki दोनों के आने से खरखौदा अब एक मेगा ऑटोमोबाइल हब बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे रोड पानी बिजली आदि सुविधाएं तेजी से तैयार की जा रही हैं

ताकि कंपनियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। यहाँ पहले से ही Uno Minda कंपनी का प्लांट 95 एकड़ में बन रहा है जो ऑटो पार्ट्स (Auto Parts Manufacturer) बनाने का काम करेगा।

ग्रामीण विकास मिशन के लिए ₹95,692 करोड़ का बड़ा आवंटन
ग्रामीण विकास मिशन के लिए ₹95,692 करोड़ का बड़ा आवंटन

IMT खरखौदा में एक तरफ Maruti का मेगा प्लांट 800 एकड़ में बन रहा है तो वहीं दूसरी तरफ Suzuki का टू-व्हीलर प्लांट 100 एकड़ में तैयार किया जा रहा है। यह दोनों प्लांट मिलकर एक बड़े इंडस्ट्रियल क्लस्टर (Industrial Cluster in Haryana) का निर्माण करेंगे जहां हजारों लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। साथ ही इससे आसपास के इलाकों में भी नए छोटे-बड़े बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button