दिन में सिरसा और रात में भिवानी हरियाणा में सबसे गर्म

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा के अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हरियाणा का तापमान इस समय राजस्थान के तापमान से भी ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बाद हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 28 मई की शाम को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव शुरू होगा और यह 2 जून तक चलेगा।

वर्तमान में हरियाणा में नौतपा चल रहा है और कल नौतपा के दूसरे दिन प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राजस्थान में सबसे ज्यादा था।

मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

प्रदेश के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। बाकी सभी जगह तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश में गर्मी के कारण दिन के समय सड़कें सुनसान नजर आती हैं। मौसम विभाग की ओर से आज 27 मई को पूरे हरियाणा में गर्मी का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 28 मई को गर्म तेज हवाएं पूरा दिन चलेगी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण देर शाम तक मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकांश जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी और महेंद्रगढ़ सहित लगभग पूरे हरियाणा में भीषण लू से अत्यधिक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर के समय झुलसाने वाली हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जगाई है। हरियाणा में 29 मई से 2 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार कल गुरुवार से मौसम की करवट देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां सिरसा जैसे पश्चिमी जिलों में लू का असर रहेगा, वहीं हरियाणा के अधिकांश हिस्सों अंबाला, करनाल, जींद, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद में अंधड़ और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने और बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

देश व प्रदेश की राजनीति बदल रही है, आज सरकार का मतलब सत्ता नहीं सेवा : नायब सैनी

प्रदेश के अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कल की तुलना में तापमान में कुछ वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान रोहतक में 45.6, हिसार और भिवानी में 44.5, नारनौल में 44.0, अंबाला में 42.5 करनाल में 42.6, गुरुग्राम में 43.4, झज्जर में 42.5, जींद में 43.4, मेवात में 43.9, पलवल और रेवाड़ी में 42.3, सोनीपत में 42.5 डिग्री सेल्सियस चार्ज किया गया

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश में रात के तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के रोहतक में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश की भिवानी में न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.4, हिसार में 24.6, करनाल में 24.8, नारनौल में 29.5, सिरसा में 29.0, गुरुग्राम में 24.2, जींद में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए किसानों को सलाह

गन्ने, फलदार पौधों और सब्जियों में हल्की सिंचाई केवल सुबह या देर शाम/रात को ही करें। दोपहर 11:00 बजे से साढ़े 4 बजे के बीच सिंचाई बिल्कुल न करें, क्योंकि इस दौरान मिट्टी का तापमान 44°C से 46°C तक पहुंच जाता है।
कपास और हरी पत्तेदार सब्जियों की बुवाई पूरी करें। रबी फसल कट चुकी हो तो खेतों की गहरी जुताई करें ताकि तेज धूप से कीटों के अंडे नष्ट हो सकें।
पशुओं को तेज हवाओं से बचाने के लिए शेड में रखें। उन्हें पर्याप्त पानी, हरा चारा और रोजाना 50-100 ग्राम खनिज मिश्रण दें। तालाबों में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए मछलियों को तेज धूप से बचाने के लिए शेड का प्रबंध करें।

SIR में सबसे ज्यादा वोट गुरुग्राम और फरीदाबाद में कटे, प्रतिशत के हिसाब से गुरुग्राम टॉप पर, वोट सबसे ज्यादा फरीदाबाद में कटे

#SirsaDay #BhiwaniNight #HottestPlacesHaryana #HaryanaHeat #DayInSirsa #NightInBhiwani #ExploreHaryana #HaryanaDiaries #TravelHaryana #HaryanaVibes #SirsaBhiwani #HaryanaLife #HaryanaTourism #HaryanaCulture #HaryanaAdventures #VisitHaryana #HaryanaAttractions #HaryanaSunshine #HaryanaNights #HaryanaExperience

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top