ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान इसी सप्ताह

सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा, उकलाना और सांपला नगर पालिका के होंगे चुनाव

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana local body election: हरियाणा में तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान इसी सप्ताह होने की उम्मीद है। इस चुनाव से जुड़े कुछ मामलों को लेकर कांग्रेस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। नगर निगम चुनाव की वार्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में सख्त टिप्पणी भी की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश अनुसार शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने 10 अप्रैल को फिर से 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति की सीट रिजर्व करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद हरियाणा चुनाव आयोग ने इन चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया।

IMT मानेसर में कंपनियों को पेट्रोल बम से उड़ाने की साजिश का पर्दाफाश

हरियाणा में सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगम के साथ-साथ रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा, उकलाना और सांपला नगर पालिका के चुनाव होने हैं। इन चुनाव को लेकर पिछले काफी दिनों से गहमागहमी का माहौल भी है।

चुनाव कार्यक्रम जारी होने वाला था कि इसी बीच कांग्रेस ने दो मामलों को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिसमें एससी सीट रिजर्व करने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा आदेश जारी किया था जिसके बाद हरियाणा सरकार ने नई अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी कर दी जिसके अनुसार 2011 की जनगणना के अनुरूप अनुसूचित जाति की सीटें रिजर्व की गई हैं।

वर्तमान में कांग्रेस के रविंद्र रावल की याचिका हाईकोर्ट में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी जोड़ने को लेकर लंबित है। इस मामले में 20 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। हरियाणा सरकार का मानना है कि इस मामले में हाई कोर्ट की ओर से चुनाव पर रोक जैसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में चुनाव आयोग के चुनाव शेड्यूल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

गुरुग्राम के सेक्टर 51 की झुग्गियों में लगी आग, भारी नुकसान

दूसरी ओर कांग्रेस इस बात की तैयारी में है कि अगर हरियाणा निर्वाचन आयोग तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव का शेड्यूल जारी करता है तो वह हाईकोर्ट में चुनाव पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका दायर कर सकती है। फिलहाल सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग सोमवार या बुधवार को स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा करते हुए चुनाव का कार्यक्रम जारी करने की तैयारी कर रहा है।

 

 

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

#HaryanaElections #MunicipalCorporations #MunicipalCouncil #HaryanaMunicipalities #ElectionDates #VotingInHaryana #DemocracyInAction #LocalElections #CivicEngagement #HaryanaPolls #PoliticalUpdates #ElectionAnnouncement #HaryanaVoters #Elections2026 #Governance #CommunityVoice #CivicParticipation #HaryanaPolitics #StateElections #VoteSmart

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button