ताजा समाचारक्राइम्‌वायरलहरियाणा

विदेश जाने का सपना बन रहा युवाओं की जान का दुश्मन

जींद और सोनीपत के दो युवाओं ने निगला जहर, एक की मौत, एक गंभीर

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Sucide : विदेश जाने का सपना युवाओं की जान का दुश्मन बन गया है। कितने ही युवा विदेश में डंकी रूट में फंसकर अपनी जान गंवा बैठे हैं और कितने ही युवा विदेशों के युद्ध में विदेशी सेना का हिस्सा बनकर मौत का शिकार हो गए हैं। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें मामा-बुआ के दो लड़कों ने विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ हुई ठगी की घटना के बाद जहर खा लिया। इनमें एक युवक जींद जिले के कालवा गांव का है, जबकि दूसरा सोनीपत जिले के झरोठी गांव का रहने वाला है।

‘क्या आपने अपने मुंह को सिलाई करवा दी है, जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं’

जानकारी के अनुसार सोनीपत के छोटूराम चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में 2 युवकों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों युवकों की पहचान अंकुश, निवासी कांलवा (जिला जींद) और रोहित, निवासी झरोठी (जिला सोनीपत) के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और बुआ तथा मामा के बेटे बताए जा रहे हैं। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई, जबकि अंकुश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

मामले में मृतक और घायल दोनों युवकों के परिजनों ने विदेश भेजने वाले एक दलाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अमेरिका भेजने के नाम पर दलाल को 50 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन जब पैसे वापस मांगे गए तो दलाल ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। इसी आर्थिक और मानसिक तनाव के चलते दोनों युवकों ने यह खौफनाक कदम उठाया। परिजनों का आरोप है कि विदेश भेजने वाले जिस दलाल से संपर्क किया गया था, उसका नंबर उन्हें दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दिया था। परिवार का दावा है कि इसी संपर्क के माध्यम से दलाल तक पहुंचे थे और उसी के कहने पर 50 लाख रुपये दिए गए थे। परिजनों के मुताबिक, पैसे वापस न मिलने और लगातार मानसिक दबाव में रहने के कारण युवकों ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने यह भी बताया कि जहरीला पदार्थ निगलने से पहले रोहित ने अपने ताऊ को फोन कर कहा था कि वह अब जिंदा नहीं रहेगा और उसकी डेड बॉडी ही घर पहुंचेगी। यह सुनकर परिजन सकते में आ गए। जब तक परिजन रोहित को संभालते तब तक देर हो चुकी थी।

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण
पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण

इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी दलाल और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे रोहित के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दलाल, कथित दिल्ली पुलिस अधिकारी और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल में जुटी हुई है।

#DreamAbroad #YouthSafety #TravelThreat #LifeRisks #GlobalJourney #AspirationsVsReality #YouthStruggles #ChasingDreams #AbroadBound #LifeOverseas #YouthLivesMatter #TravelWithCaution #InternationalAmbitions #RiskyTravels #LivingTheDream #RealityCheck #YouthInDanger #MigrationReality #VoicesOfYouth #SafeTravel

गाजियाबाद चोरी केस और मैहर छापेमारी दो राज्यों की पुलिस पर अलग तस्वीर
गाजियाबाद चोरी केस और मैहर छापेमारी दो राज्यों की पुलिस पर अलग तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button