ताजा समाचारवायरलहरियाणा

क्रॉस वोटिंग करने वाले हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायकों को नहीं मिलेगा व्यक्तिगत सुनवाई का मौका

3 अप्रैल को हरियाणा अनुशासनात्मक कमेटी की होगी बैठक

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

Congress Cross Voting : हरियाणा कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी हो गई है। यही वजह है कि पार्टी की अनुशासनात्मक कार्यवाही कमेटी में भी 5 क्रॉस वोट करने वाले विधायकों को पर्सनल हियरिंग का मौका नहीं दिया है। इससे पहले इन विधायकों को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी नहीं बुलाया गया था। अनुशासनात्मक कार्यवाही कमेटी की बैठक तीन अप्रैल को शाम चार बजे बुलाई गई है।

3 अप्रैल को होने वाली मीटिंग में 3 विधायकों के कारण बताओ नोटिसों के आए जवाब और 2 विधायकों के द्वारा नोटिसों का जवाब नहीं दिए जाने पर मंथन के बाद रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सीधे भेजी जाएगी। पार्टी के नेतृत्व की ओर से संकेत दिए गए हैं कि पार्टी लाइन से बाहर काम करने वाले किसी भी नेता को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पास अपने उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को जिताने के लिए पर्याप्त 37 वोट होने का दावा था, लेकिन 16 मार्च को हुई वोटिंग के दिन कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, जबकि 4 विधायकों के वोट अवैध घोषित हो गए। इस ‘भीतरघात’ ने पार्टी के भीतर हड़कंप मचा दिया। न केवल 5 क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की बात की जा रही है बल्कि अधिकांश विधायकों समेत पार्टी के तमाम नेताओं का मानना है कि जिन विधायकों के वोट रद्द हुए हैं उनके नाम भी सार्वजनिक किए जाने चाहिए और उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

इस बार पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका यह भी रहा है कि पार्टी ने भीतरघात की संभावना और पुराने अनुभवों को देखते हुए तीन दिन पहले ही सभी विधायकों को हिमाचल प्रदेश शिफ्ट कर दिया था, जहां से सभी विधायकों को वोटिंग के दिन चंडीगढ़ लाया गया था।
हालांकि पार्टी के कई विधायक हिमाचल नहीं गए थे लेकिन हिमाचल नहीं जाने वाले विधायकों में से केवल एक ने क्रॉस वोटिंग की है। क्रॉस वोटिंग करने वाले बाकी चार विधायक पार्टी के साथ हिमाचल में मौजूद थे।

हरियाणा कांग्रेस ​पार्टी की अनुशासन समिति जिन विधायकों के खिलाफ 3 अप्रैल को अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेगी उनमें ​मोहम्मद इलियास (पुनहाना), मोहम्मद इसराइल (हथीन), ​​शैली चौधरी (नारायणगढ़), ​रेनू बाला (सढ़ौरा) और रतिया से विधायक जरनैल सिंह का नाम शामिल है। मोहम्मद इलियास और इसराइल ने तेवर कड़े कर रखे हैं, जबकि अन्य विधायक अपनी वफादारी साबित करने की कोशिश में हैं।

पार्टी की ओर से दूसरे राज्यों में भी राज्यसभा चुनाव में ऐसे मामलों में सख्त फैसले लिए गए हैं। चर्चा है कि बागी विधायकों में से कुछ ने हाल ही में सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात की है। मोहम्मद इलियास की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम नायब सैनी से मुलाकात ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी ने इस राज्यसभा चुनाव में ऑपरेशन लोटस चलाया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

#HaryanaCongress #CrossVoting #CongressMLAs #PoliticalDiscussions #Elections2023 #IndianPolitics #PoliticalNews #HaryanaPolitics #MLAAction #DemocracyInAction #HindiPolitics #PoliticalAccountability #JusticeInPolitics #HaryanaUpdates #NewsAnalysis #ParliamentaryProcedure #HaryanaNews #CrossVoteImpact #PoliticalIntegrity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button