हरियाणा में आज 1 अप्रैल को हो गए कई बदलाव
कलेक्टर रेटों में वृद्धि, टोल की दरें भी बढ़ी, किसानों को अब सस्ती मिलेगी बिजली

सत्य खबर हरियाणा
Change in Haryana : आज हरियाणा में 1 अप्रैल से कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जो आम लोगों के लाइफ से सीधे जुड़े हैं। हरियाणा में कलेक्टर रेट बढ़ गए हैं, हरियाणा में टोल की दरों में भी वृद्धि हुई है, किसानों के लिए बिजली कुछ सस्ती हो गई है। आज से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए भी काफी औपचारिकता पूरी करनी होगी।
प्रदेश में घर-जमीन-फ्लैट खरीदना महंगा होगा। सभी जिलों में 15 से 75% तक कलेक्टर रेट बढ़े हैं। सरकार का कहना है कि जिन इलाकों में बाजार मूल्य तेजी से बढ़ा और रजिस्ट्रियों की संख्या ज्यादा रही, वहां नए सिरे से मूल्यांकन कर दरें तय की गई हैं। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। नए रेट अपलोड न होने से पहले दिन जिलों में रजिस्ट्रियां प्रभावित हुई हैं। आज पहले कट चुके टोकन पर पुराने रेटों पर ही रजिस्ट्री हो रही हैं। आज के बाद कटने वाले टोकन पर नए रेट पर रजिस्ट्री होंगी।
‘कच्ची पर्ची’ व्यवस्था पर रोक
हरियाणा में ‘कच्ची पर्ची’ व्यवस्था पर रोक, हाईकोर्ट में जनहित याचिका के बाद सरकार सख्त हो गई है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के दखल के बाद हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को दी जाने वाली ‘कच्ची पर्ची’ व्यवस्था पर आखिरकार रोक लग गई है। इसको लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी।
यह जनहित याचिका डॉ. वीरेंद्र सिंह लाठर, पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, ने अपने अधिवक्ता प्रदीप रापड़िया के माध्यम से दायर की थी। याचिका में हरियाणा की मंडियों में प्रचलित ‘कच्ची पर्ची’ प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की गई थी।
टोल दरों में वृद्धि
प्रदेश के प्रमुख टोलों पर भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल दरों में 5 से 10 रुपए (लगभग 4-5%) की बढ़ोतरी की है, जो सभी प्रमुख नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर लागू है। सबसे महंगा टोल चंडीगढ़ दिल्ली नेशनल हाईवे में NH-152D पर है, जहां कार का एक तरफ का किराया ₹375 हो गया है। खेड़की दौला (गुड़गांव) और चौधरीवास (हिसार) जैसे टोल प्लाजा पर भी दरें बढ़ी हैं। सभी टोल पर कैश से भुगतान अब बंद हो गया है। मंथली पास पहले 340 रुपये का बनता था और अब 350 रुपये का हो गया है। अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से ही पेमेंट होगी।
क्या बोले मंत्री
राजस्व एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जो कलेक्टर रेट बढ़े हैं वह एक सामान्य प्रक्रिया है। मार्केट रेट आज भी काफी ऊपर है और इसीलिए कलेक्टर रेट हर साल रिवाइज किए जाते हैं। महंगाई का इससे कोई लेना-देना नहीं है और महंगाई को ध्यान में रखते हुए ही कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की गई है।
बिजली की दरों में बदलाव
बिजली के दामों में भी बदलाव
हरियाणा में बिजली के रेटों में बदलाव हुआ है। किसानों के लिए बिजली सस्ती हुई है। वहीं, आम जनता के लिए रेटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, सीएम की तरफ से बजट में किए गए ऐलान भी आज से लागू हो जाएंगे।
#HaryanaChanges #April1Updates #HaryanaNews #BreakingNews #TodayInHaryana #HaryanaUpdates #HaryanaGovernment #NewPolicies #ChangeInHaryana #HaryanaLife #CurrentEvents #HaryanaCommunity #TransformationTuesday #TelanganaTrends #HaryanaForYou #AprilHighlights #InstaHaryana #ExploreHaryana #HaryanaVoices #StateOfHaryana