ताजा समाचारवायरलहरियाणा

विनेश फोगाट के पक्ष में जो सबूत हैं, वह पूरे देश को पता हैं

विनेश के ससुर बोले, बृजभूषण शरण सिंह कुछ भी कह सकते हैं

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

30 हजार फीट पर बवाल: विमान में तोड़फोड़ करने वाले यात्री पर क्या होगी कार्रवाई?

Vinesh Phogat Matter : हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी और अभी वह सुप्रीम कोर्ट भी नहीं गई है। इस दौरान विनेश फोगाट को अनेक खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़ी अन्य हस्तियों का समर्थन मिल रहा है।

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के रायता फैलाने वाले बयान पर पहलवान विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने जोरदार जवाब दिया है। राजपाल राठी ने कहा, बृजभूषण तो कहने को कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन सच्चाई जनता जानती है। विनेश फोगाट के पक्ष में जो सबूत हैं, वह पूरे देश को पता हैं।

ग्रामीण विकास मिशन के लिए ₹95,692 करोड़ का बड़ा आवंटन
ग्रामीण विकास मिशन के लिए ₹95,692 करोड़ का बड़ा आवंटन

उन्होंने आगे कहा कि विनेश फोगाट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। WFI को ट्रायल करवाना चाहिए। विनेश कोई स्पेशल कोटा या एंट्री नहीं मांग रही हैं। वह ओपन ट्रायल के जरिए अपना स्थान बनाना चाहती हैं।

WFI के नोटिस पर राजपाल राठी ने तंज कसते हुए कहा, “WFI तो कुछ भी कह सकता है। इन्होंने WADA और NADA पर भी सवाल उठाए थे, लेकिन दोनों ने विनेश को क्लीन चिट दे दी। WFI अपनी मनमर्जी के कानून बना रही है, जिसे विनेश पर थोपा जा रहा है।

बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट के आरोपों पर कहा था कि ये जो रायता फैलाकर गईं हैं देवी जी, हम उससे निपट रहे हैं कोर्ट में। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जानबूझकर प्रतियोगिता से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है और लगातार विवादों में उलझाया जा रहा है ताकि वह खुद ही कुश्ती से दूरी बना लें। विनेश ने कहा कि मैंने उनसे साफ कहा कि सीधे-सीधे बोल दो कि आप मुझे मुकाबला नहीं करने देना चाहते। आप चाहते हैं कि मैं इन सब चीज़ों से थक जाऊं और आखिरकार कह दूं कि मैं कुश्ती से संन्यास लेना चाहती हूं, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला
तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला

1. #HaryanaWrestling 2. #VineshPhogat 3. #JusticeForVinesh 4. #WFI 5. #BrijbhushanSharanSingh 6. #WrestlingCommunity 7. #SupportOurAthletes 8. #HaryanaPride 9. #WrestlingInIndia 10. #AthleteRights 11. #StandWithVinesh 12. #SportsIntegrity 13. #EmpowerWomenInSports 14. #WrestlingChampions 15. #HaryanaSports 16. #FightForJustice 17. #WrestlingVoices 18. #AthleteAdvocacy 19. #HaryanaAthletes 20. #WrestlingUnity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button