राष्‍ट्रीय

किसान आंदोलन : गाजीपुर बॉर्डर नेशनल हाईवे पर रास्ता खोला

Satyakhabarindia

किसान आंदोलन : गाजीपुर बॉर्डर नेशनल हाईवे पर रास्ता खोला

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गाजीपुर बार्डर नेशनल हाईवे 24 पर रास्ता खोल दिया है. भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) सहित किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली जाने वाली सर्विस लेन को खोल दिया है. किसानों ने सबसे पहले इसी रास्ते को रोका था. रास्ता खोलने का फैसला सुप्रीम कोर्ट में ये मामला जाने के बाद लिया गया है.

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर सुप्रीम कोर्ट में गरम बहस जारी
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर सुप्रीम कोर्ट में गरम बहस जारी

सड़क पर आगे दिल्ली पुलिस के बेरिकेड लगे हुए हैं, जिससे रास्ता बंद है. राकेश टिकैत का कहना है कि अब दिल्ली पुलिस ही जाने, कि रास्ते का आगे क्या करना है. जब टिकैत से पूछा गया कि आप ये टैंट क्यों हटा रहे हैं? तो उन्होंने कहा, ‘दिल्ली जाना है हमें.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या आप रास्ता खोल रहे हैं? तो उन्होंने कहा, ‘हमने कहां रास्ता रोका है, रास्ता पुलिस ने रोका हुआ है. इन्होंने (पुलिस) कहा तुम भी हटा लो, हम भी हटा रहे हैं.’ उनसे पूछा गया कि क्या किसान रास्ता पूरा खोलेंगे, तो टिकैत ने कहा, ‘हां पूरा खोलेंगे. रास्ता खोलने के लिए काफी संख्या में किसान मौजूद हैं. इन्होंने यहां लगे टैंट और दूसरा सामान हटाना शुरू कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के सड़कें बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने किसानों से कहा कि वह सड़क से हटने के संबंध में अपना जवाब दाखिल करें. इसके लिए किसानों को कोर्ट ने वक्त भी दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एसके कॉल ने कहा कि सड़कें साफ होनी चाहिएं. हम बार-बार कानून तय नहीं कर सकते हैं. उन्होंने किसानों से कहा कि उन्हें आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन वह सड़क जाम नहीं कर सकते.

PM मोदी ने कांग्रेस को बताया पाकिस्तान समर्थक सेना और विकास पर किए तीखे आरोप
PM मोदी ने कांग्रेस को बताया पाकिस्तान समर्थक सेना और विकास पर किए तीखे आरोप

अब कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 7 दिसंबर को करेगा. सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि अब कुछ समाधान निकालना होगा. सड़कों को इस तरह बंद नहीं किया जा सकता. यहां से लोगों को आना-जाना पड़ता है.

पेश की गई दलील
सुनवाई के दौरान सॉलिटिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही कृषि कानूनों पर रोक लगा चुका है. कई बार आंदोलन वास्तविक कारण के बजाय दूसरों कारणों के लिए किए जाते हैं .उनकी इस बात का विरोध करते हुए दुष्यंत दवे ने कहा कि क्या कृषि कानून कोई परोक्ष मुद्दा है? ये किसानों की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं. बता दें इससे पहले बीते महीने सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि सड़कें अभी तक ब्लॉक क्यों हैं.
source: tv9

आज 7 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button