Pulsar NS 400 Z: नई रफ्तार के साथ दमदार वापसी! NS 400 Z में आया धमाकेदार फीचर, जानिए नई रफ्तार का राज

Pulsar NS 400 Z : बजाज ऑटो ने भारत में अपनी नई अपडेटेड बाइक Pulsar NS 400 Z को लॉन्च कर दिया है जिसका एक्स-शोरूम प्राइस ₹1.92 लाख रखा गया है। इस बाइक में पहले की तरह ही 373cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है लेकिन अब इसकी ताकत 3bhp और बढ़ाकर 43bhp कर दी गई है। स्पोर्ट मोड में इसका रेडलाइन 10,700rpm तक पहुंच गया है। यह बाइक अब 157kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है।
0 से 100 तक अब और भी तेज
नई Pulsar NS 400 Z की परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 0 से 60 kmph की स्पीड सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है और 0 से 100 kmph मात्र 6.4 सेकंड में। यानी अब यह बाइक स्पोर्टी राइडिंग के शौकीनों के लिए और भी रोमांचक हो गई है। खास बात यह है कि इतना तेज होने के बावजूद बाइक की माइलेज 28 kmpl ही बनी हुई है।

मजबूत ग्रिप और नया ब्रेकिंग सिस्टम
बाइक में अब 150 सेक्शन स्टील रेडियल टायर दिए गए हैं जो पिछले मॉडल से चौड़े हैं। इससे राइडिंग का अनुभव ज्यादा स्थिर और सुरक्षित हो गया है। ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है और इसमें सिन्टर्ड ब्रेक पैड्स लगाए गए हैं जिससे रुकने की दूरी 7% तक कम हो गई है। अब तेज रफ्तार पर भी बाइक जल्दी और सुरक्षित रुकती है।
स्पोर्ट शिफ्ट सिस्टम से क्लच की छुट्टी
नई NS 400 Z में अब स्पोर्ट शिफ्ट सिस्टम यानी बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जोड़ा गया है। इसकी मदद से आप गियर को क्लच के बिना ऊपर या नीचे बदल सकते हैं, वो भी फुल थ्रॉटल के साथ। यानी तेज स्पीड में भी आपको गियर बदलने के लिए किसी रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
किससे है मुकाबला?
Pulsar NS 400 Z अब TVS Apache RTR 310, KTM 390 Duke, Triumph Speed 400 और Hero Maverick 440 जैसी बाइक्स को टक्कर देती है। इसका 174 किलो वज़न, 805mm सीट हाइट और 12 लीटर का फ्यूल टैंक इसे लंबी राइडिंग के लिए भी आदर्श बनाता है। इस बार नई NS 400 Z पहले के मुकाबले करीब ₹7,000 महंगी है लेकिन जो अपग्रेड्स मिले हैं वो इसे और भी बेहतरीन बनाते हैं।