सत्य खबर, घरौंडा।
Mining mafia tries to crush DSP करनाल के घरौंडा में खनन माफिया ने डीएसपी को कुचलकर मारने की कोशिश की। यह वाकया तब हुआ, जब घरौंडा के डीएसपी मनोज कुमार वहां अवैध खनन पर रेड करने गए थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर रेत से भरे डंपर को रोकने के लिए कहा।
यह देख माफिया ने डंपर की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि डीएसपी ने एक किनारे होकर जान बचाई। इसके बाद माफिया वहां से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार घरौंडा के बल्हेड़ा के गांव पास स्थित यमुना में रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। जिसकी कई बर शिकायत प्रशासन के पास आई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर बाद घरौंडा एसडीएम अदिति व डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम के साथ यमुना नदी में खनन माफिया पर छापेमारी की।
also read:
दुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों में टॉप पर भारत के पीएम मोदी
जब प्रशासन की टीम ने वहां रेड की तो खनन माफिया में भगदड़ मच गई। पकड़े जाने से बचने के लिए वह भागने लगे। इसी दौरान डीएसपी को कुचलकर मारने की कोशिश हुई। इस कार्रवाई में माफिया कई वाहन छोड़कर भी वहां से भाग निकला। जिसके बाद टीम ने वहां से 2 बाइक और एक JCB को जब्त कर लिया।
टीम पर डंपर चढ़ाने की कोशिश का पता चलते ही करनाल पुलिस में हड़कंप मच गया। करनाल के SP गंगा राम पूनिया ने कहा कि अवैध खनन की शिकायत के बाद यह रेड की गई थी। पुलिस ने माफिया के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। Mining mafia tries to crush DSP
Automated aluminium scrap processing Scrap aluminium reclamation process Metal scrap weighing
Scrap metal disposal center Ferrous material recycling feasibility studies Iron waste reclaiming and recycling solutions
Ferrous material best practices, Iron waste handling, Metal recovery and reclaiming center