सत्य खबर,घरौंडा.MLA Harvinder Kalyan will inaugurate the plantation work on Yamuna Dam from today.
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में यमुना बांध पर लगभग 30 किलोमीटर तक वृक्षारोपण किया जाएगा। यमुना बांध पर वृक्षारोपण करने से भविष्य में बाढ़ जैसी स्थिति में किसानों व ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को विधायक हरविंद्र कल्याण गांव लालूपुरा यमुना बांध से करेंगे। वन विभाग करनाल के रेंज अधिकारी राजीव कम्बोज ने बताया यमुना बांध पर लगभग दस हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य विधायक हरविंद्र कल्याण द्वारा बैठक में रखा गया था । उन्होंने बताया कि शनिवार से वृक्षारोपण करने का अभियान शुरू किया जाएगा। जिसका शुभारम्भ 5 अगस्त को विधायक हरविंद्र कल्याण करेंगे। मानसून के मौसम में यमुना में पानी का जल स्तर घटता -बढ़ता रहता है। जल स्तर घटने के बाद बांध में भूमि कटाव होने की आशंका बढ़ जाती है। यमुना बांध पर वृक्षारोपण होने से बांध कटाव में राहत मिल सकती है।
Also Read:नूंह हिंसा में शहीद होमगार्ड के परिवार से मिले आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा