ताजा समाचारवायरलहरियाणा

50% वकीलों ने किया जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान, मतगणना पर रोक

हाईकोर्ट 24 अप्रैल को करेगी मामले में अगली सुनवाई, जींद बार के सभी कार्यों को अब एडहॉक कमेटी देखेगी

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Bar Association : जींद जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर आज दिन भर यहां कोर्ट परिसर में स्थिति काफी हंगामा पूर्ण बनी रही। चुनाव के पक्षधर घुटने सुबह 8:00 बजे ही मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और शाम 4:00 बजे तक 773 लोगों ने इसमें मतदान किया। पंजाब में हरियाणा उच्च न्यायालय की दो जजों की पीठ ने मतगणना पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से यहां पर वकीलों के दो गुट बने हुए थे। जहां एक गुट चुनाव करवाने के पक्ष में था, वही दूसरा ग्रुप चुनाव को अवैध बता रहा था। इस मामले में जिला बार एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रधान विकास लोहान का कहना था कि इंडियन बार काउंसिल ने चुनावों पर तब तक के लिए रोक लगा रखी है, जब तक कि बार काउंसिल के चुनाव पूरे नहीं हो जाते।

इस मामले में इंडियन बार काउंसिल ने बीते दिनों एक बार फिर चुनाव पर रोक लगाते हुए कहा था कि अगर यहां पर चुनाव संबंधी गतिविधियां जारी रहती है तो उनकी जानकारी में लाया जाए।

गैंगस्टर की फर्जी मुठभेड़ के मामले में मुंबई कोर्ट ने हरियाणा के पांच पुलिस कर्मियों को बरी किया

20 फरवरी को चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी और इसमें अधिवक्ता दलवीर शर्मा को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। आज सुबह यहां 8:00 बजे बार रूम में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जींद बार के कुल 1534 सदस्य हैं इनमें से शाम 4:00 बजे तक 773 सदस्यों ने मतदान किया। करीब 50% मतदाताओं ने मतदान किया इस दौरान एडहाक कमेटी के सदस्य और दूसरे वकील भी चुनाव में भाग न लेने के लिए वकीलों को समझाते हुए नजर आए। बार एसोसिएशन के चुनाव में आमतौर पर 85% से ज्यादा मतदान होता है और कई बार यह मतदान 95% भी चला जाता है लेकिन आज केवल 50% वकीलों ने मतदान में भाग लिया।

बताया गया है कि आज हुए मतदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। इस मतदान के दौरान हाईकोर्ट से भी एक प्रतिनिधि आया हुआ था, जिसने मतदान की पूरी प्रक्रिया को अपने सामने संपन्न करवाया है।

आज के मतदान और वकीलों के बीच मतदान को लेकर बने दो गुटों को देखते हुए यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार मतदान और अन्य गतिविधियों पर नजर लगाई हुए थी।

कौन-कौन है एडहाक कमेटी में

रेवाड़ी की हाईटेक जिला जेल से दो बंदी फरार, घंटों बाद पता चला जेल प्रशासन को

जिला बार एसोसिएशन द्वारा बनाई गई एडहाक कमेटी में जय नारायण भारद्वाज को प्रमुख बनाया गया है। इस कमेटी में रामपाल राणा, सत्यनारायण सिंगरोहा, बिजेंदर लाठर, धीरेंद्र सैनी को सदस्य बनाया गया है। अधो कमेटी के सदस्य और उनके साथ पूर्व प्रधान रामरूप चहल, पूर्व प्रधान देवेंद्र लोहान, पूर्व सचिव शमशेर जागलान, श्यामलाल शर्मा, करण देशवाल, मनदीप ढांडा और विकास मलिक भी वकीलों को चुनाव में भाग न लेने और मतदान का बहिष्कार करने के लिए जागरूक करने का काम कर रहे थे।

विकास लोहान पहुंचे हाईकोर्ट

इस मामले में जींद बार एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रधान विकास लोहान आज सुबह हाई कोर्ट पहुंचे और उन्होंने रिट दायर करते हुए हाईकोर्ट से मतगणना को रोकने और चुनाव परिणाम जारी करने पर रोक लगाने की मांग की। इस मामले में उन्होंने इंडियन बार काउंसिल, बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, जिला बार एसोसिएशन जींद, जींद बार एसोसिएशन की चुनाव कमेटी और विशाल खटकड़ उप प्रधान को प्रतिवादी बनाया था। इस मामले में प्रतिवादियों ने कहा कि इंडियन बार काउंसिल किसी भी जिले की बार एसोसिएशन के मामलों में दखल नहीं दे सकती है और न ही कोई ऐसे दिशा निर्देश जारी कर सकती है। इस मामले में न्याय मुक्ति गुरविंदर सिंह गिल और रमेश कुमारी की पीठ में सुनवाई करते हुए मतगणना पर रोक लगा दी। अदालत नहीं इस मामले में अगली सुनवाई 24 अप्रैल को करने का फैसला किया है और कहा है कि अगले आदेशों तक सभी मतदान पेटियों को सुरक्षित संभाल कर रखा जाए। अदालत में एडहाक कमेटी को इन मतदान पेटियों को संभालकर रखने को कहा है।

#LawyersVote #DistrictBarAssociation #VoteCountHalting #LegalCommunity #Election2023 #BarAssociationElections #VoteYourVoice #AccessToJustice #CivicEngagement #LawyerVotes #ElectionIntegrity #VotePrecinct #CountTheVotes #LegalElections #VotingRights # democracyInAction #FutureOfLaw #BarElectionNews #LawyersUnite

हरियाणा में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button