ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में कल तेज हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा 

Haryana Weather Update : हरियाणा में मार्च में मौसम ने लगातार पलटी मार रहा है। पहले लोगों को गर्मी ने सताया, लेकिन बाद में लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान दोनों ही बार किसानों की परेशानी बढ़ गई। कुछ दिन पहले तक तापमान बढ़ता जा रहा था, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया है। 26 मार्च की शाम को रेवाड़ी, नारनौल और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। फरीदाबाद में 26 मार्च की रात को तेज आंधी और हल्की बारिश हुई थी, उसके बाद 27 मार्च की सुबह गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज बारिश के साथ बिजली भी चमकी। दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं और बारिश से हुई, लेकिन दोपहर बाद धूप निकल आई, जिससे मौसम कुछ ठंडा कुछ गर्म मिलजुला सा बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आज के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन हरियाणा में आईएमडी ने 29 और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है। 29 मार्च को पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 मार्च को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। कल से दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने 29-30 मार्च के दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल न करने की सलाह दी है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा में 27 मार्च को गर्मी का मिलाजुला असर रहा। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में हिसार में 31.7 और रोहतक में 31.4 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया। अंबाला और नूंह में अधिकतम तापमान 30.6, करनाल में 30.2, चरखी दादरी में 32.2, गुरुग्राम में 30.6, जींद में 30.9, पलवल में 30.5 और सिरसा में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के करनाल जिले के उचानी में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। यहां अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

हरियाणा में रात के समय हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है । प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम और सोनीपत में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के भिवानी में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के अंबाला, हिसार, रोहतक, चरखी दादरी, मेवात, पलवल में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री या उससे ज्यादा बना हुआ था। करनाल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। आने वाले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान के सामान्य के आसपास ही बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

#YellowAlert #ModerateRain #StrongWinds #HaryanaWeather #HaryanaAlert #WeatherUpdate #RainInHaryana #SevereWeather #StormWarning #RainWatch #HaryanaNews #ClimateWarnings #WeatherForecast #EmergencyPreparedness #StaySafeHaryana #WindyConditions #Haryana #WeatherConditions #WeatherWarning #LocalWeather

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button