ताजा समाचारवायरलहरियाणा

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

5 दिन का अल्टीमेटम, पुलिस और कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Students Mahapanchayt : गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 16 अप्रैल को हुए प्रदर्शन और पूर्व उपमुख्यमंत्री व जजपा नेता दुष्यंत चौटाला से पुलिस विवाद के मामले को लेकर सोमवार को शहर के क्रांतिमान पार्क में छात्र हित महापंचायत का आयोजन किया गया।

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

पंचायत में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से करीब 17 छात्र संगठनों के नेता और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े हजारों लोग पहुंचे। इस दौरान छात्र हितों व किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
छात्र हित महापंचायत में 22 सदस्यों की टीम बनाई गई है, जिसमें 11 सदस्य खापों के प्रतिनिधि होंगे और 10 विद्यार्थियों को लिया गया है। यह कमेटी प्रशासन को 5 दिन का समय देगी। कमेटी आईजी से पुलिस और कुलपति पर कार्रवाई करने की मांग करेगी। कार्रवाई न होने पर आगे बैठक करके फैसला लेगी।
महापंचायत में छात्र नेता हरिकेश ने कहा कि इस तरह का मामला पहली बार नहीं हुआ है। हाल ही में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विश्वविद्यालयों में अलग-अलग फीस ली जा रही है, जिससे छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है। जब छात्र इन मुद्दों का विरोध करते हैं तो उन्हें सस्पेंड कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल गमले टूटने की घटना पर ही सीआईए की रेड की गई, जो छात्रों के प्रति सख्त कार्रवाई का उदाहरण है।
सीडीएलयू से छात्र नेता उर्वशी, मन्नू चौधरी जाखल, मालिक चौधरी कृष्णपाल, मेरठ, जयबीर, योगेश शर्मा भी पहुंचे है।
प्रदीप देसवाल ने कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यहां समाज के सभी वर्गों से खाप प्रतिनिधि पहुंचे है। बोले दुष्यंत चौटाला और पुलिस वाले का कोई विवाद है तो उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरआरएस के लिए सभी विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम की परमिशन दी जाती हैं। लेकिन अन्य संगठनों के लिए नहीं। युवा अपनी पर आते हैं तो कुर्सियों खींच लेते हैं। विश्विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था।
प्रदीप देसवाल ने कहा कि कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी और बाकी यूनिवर्सिटी में इंक्वॉयरी नहीं करवाई गई, क्योंकि उनके अपने लोग फंस जाते। पहले विश्विद्यालयों को ग्रांट दी जाती थी। आज लोन दिया जा रहा हैं। आरएसएस और भाजपा के कार्यक्रम विश्वविद्यालय में क्यों होते हैं।
छात्र संगठन एएमवी से सुमेश बापोड़ा ने कहा कि विश्विद्यालयों में छात्र शोषण बढ़ रहा हैं। एमडीयू से भी छात्रों को निष्कासित करे। थोड़े दिन बाद यहां का वीसी भी जाएगा।
महापंचायत में दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, जितेंद्र श्योराण, उमांशी लांबा, इंडियन नेशनल लोकदल के डा. अजय चौटाला और अज्जू समेत प्रदेशभर से किसान संगठनों से जुड़े कई लोग पहुंचे।
वक्ताओं ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। पंचायत में शामिल संगठनों ने भविष्य में भी छात्रों के हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किसान नेताओं, खाप प्रतिनिधियों, राज्य के सभी सरपंचों सहित तमाम राजनेताओं से छात्र हित में महापंचायत में शामिल होने का आग्रह किया था। हिसार घटनाक्रम के बाद जजपा नेताओं की अरविंद केजरीवाल, पप्पू यादव, नरेश टिकैत, अखिलेश यादव और रणजीत सिंह से मुलाकात भी हुई।

कई दलों का मिला साथ

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

सांसद चंद्र शेखर आजाद, हरेंद्र सिंह मलिक, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राजा वडिंग, कुमारी शैलजा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया, भरत सिंह बेनीवाल, इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल, कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, अशोक अरोड़ा, रामकरण काला, अकरम खान और इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने महापंचायत का समर्थन करते हुए सीआईए पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है।

इन छात्र संगठनों ने किया समर्थन

छात्र संगठनों एनएसयूआई, एएसएपी, एसएफआई, एएमवीए, सीईएम, आईएसएस, वाईएसएफ, एआईडीएसओ और पीएसएफ ने दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला की महापंचायत का समर्थन किया।

हरियाणा की जेलों में 352 कैदी अधिकारियों से मांगते हैं नशा

1. #KhapLeadersUnite
2. #StudentVoicesMatter
3. #JusticeForAll
4. #PoliceAccountability
5. #ViceChancellorAction
6. #FiveDayUltimatum
7. #MovementForChange
8. #LeadershipInAction
9. #DemandingJustice
10. #UnityForProgress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button