ताजा समाचार

संघी का बास के गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Satyakhabarindia

जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला संघी का बास निवासी हरिराम ने कहा था कि शुक्रवार देर शाम वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां फॉर्च्यूनर कार में तीन-चार लोग पहुंचे और इशारा कर अपने पास बुलाया। गाड़ी में बैठे गौरव पंजाबी ने हरिराम से गांजा की मांग की थी। हरिराम द्वारा गांजा बेचने से इंकार करने पर पीछे बैठे युवक ने बंदूक निकाल कर गोली चला दी, लेकिन हरिराम के नीचे बैठ जाने के कारण वह बाल-बाल गए।

हरियाणा के इंटरनैशनल गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका में हत्या का दावा

दूसरे पक्ष पर भी मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज

वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला सरस्वती विहार निवासी गौरव व जिला झज्जर  के बेरी निवासी राकेश कुमार ने कहा है कि शहर के मॉडल टाउन निवासी प्रियव्रत के सुरक्षाकर्मी है। 11 मार्च की शाम को वे बेरी से रेवाड़ी आए थे। संघी का बास मोहल्ला से गुजरते समय हरिराम के लड़कों से मामूली कहासुनी हो गई थी। हरिराम व उसके लड़कों ने गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आठ-दस लोग और आ गए। हमलावरों ने उनसे लाइसेंसी बंदूक (डोगा) छीन ली। तीनों के साथ डंडों व सरियों से मारपीट की और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। वह किसी तरह वहां से भागे और ट्रामा सेंटर में उपचार कराया।

‘क्या आपने अपने मुंह को सिलाई करवा दी है, जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं’

आरोपी गौरव

पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर अलग-अलग मामला दर्ज करके मामले में दोनों पक्ष के चार आरोपियों रेवाड़ी के मॉडल टाउन निवासी प्रियव्रत उर्फ छोटू व झज्जर के बेरी निवासी राकेश कुमार तथा दूसरे पक्ष से रेवाड़ी के संघी का बास निवासी हरिराम व परमजीत उर्फ पम्मी को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को मामले में पुलिस ने एक और आरोपी रेवाडी के कोनसीवास रोड सरस्वती विहार निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण
पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button